{"_id":"68d24674109f4b21270f1be9","slug":"bjp-s-reaction-to-rahul-gandhi-s-comments-on-ec-fuels-mistrust-sharad-pawar-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'चुनाव आयोग पर राहुल की टिप्पणियों पर BJP की प्रतिक्रिया से बढ़ा अविश्वास', शरद पवार भाजपा पर हमलावर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'चुनाव आयोग पर राहुल की टिप्पणियों पर BJP की प्रतिक्रिया से बढ़ा अविश्वास', शरद पवार भाजपा पर हमलावर
Tue, 23 Sep 2025 12:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:34 PM IST
सार
Sharad Pawar Slams BJP: विपक्षी दल चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा और चुनाव आयोग दोनों ही किसी भी गड़बड़ी से इनकार कर रहे हैं। इस सबके बीच शरद पवार ने सत्ताधारी दल पर हमला कर विपक्ष के मुद्दे को और भी मजबूत करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
शरद पवार, एनसीपी-एसपी प्रमुख
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि जब भी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग (ईसीआई) के कामकाज पर सवाल उठाते हैं, तो जवाब देने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सामने आते हैं। शरद पवार का कहना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया चुनाव आयोग को लेकर जनता के मन में अविश्वास और संदेह पैदा करती है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें - 'टैरिफ को जादुई छड़ी मानते हैं ट्रंप': अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे थरूर, बोले- उनके बयान-फैसले से भारत में रोष
'आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल तो जवाव वही दे'
पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'जब राहुल गांधी या विपक्ष के अन्य नेता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हैं, तो यह आयोग की जिम्मेदारी है कि वह खुद सामने आकर जवाब दे। लेकिन हो यह रहा है कि आयोग चुप रहता है और भाजपा के नेता प्रतिक्रिया देते हैं। इससे लोगों में यह संदेश जाता है कि आयोग के बजाय सत्ता पक्ष ही उसकी ओर से बोल रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि यह तरीका चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को कमजोर करता है और जनता के मन में यह शक पैदा करता है कि आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
राहुल गांधी का वोट चोरी का आरोप
कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को खत्म करने वालों को बचाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों के आंकड़ों से पता चलता है कि बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेराफेरी की गई। उनका आरोप था कि कुछ मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सूची से हटाए गए और कुछ को धोखाधड़ी के जरिए जोड़ा गया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई। कांग्रेस नेता ने इस कार्रवाई को वोट चोरी करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
राहुल गांधी को चुनाव आयोग का जवाब
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया।आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन वोटर लिस्ट से नाम न तो हटा सकता है और न ही जोड़ सकता है। राहुल गांधी के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और यह पूरी तरह गलतफहमी है।'
यह भी पढ़ें - Karnataka: शिवकुमार बोले- सड़कों में गड्ढों के लिए कर्नाटक को निशाना बनाना ठीक नहीं, दिल्ली में भी ऐसी समस्या
एनसीपी-एसपी सुप्रीमो का भाजपा पर निशाना
शरद पवार ने कहा कि इस मामले में अगर चुनाव आयोग खुद सामने आकर सफाई देता तो विवाद नहीं बढ़ता। लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री और अन्य नेता आयोग की जगह जवाब दे रहे हैं, जिससे जनता का भरोसा और भी कम हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग सकते हैं।