Politics: 'वोट चोरी और बेरोजगारी एक-दूसरे से जुड़े, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे युवा'; राहुल का भाजपा पर वार
राहुल गांधी ने दावा किया है कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। उन्होंने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं और देश के युवा यह समझ चुके हैं कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं है, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि युवा अब न तो नौकरी चोरी और न ही वोट चोरी को बर्दाश्त करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है - और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2025
जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोज़गार और अवसर देना।
लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती - वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर… pic.twitter.com/DlDmdYOl5i
यह भी पढ़ें - 'टैरिफ को जादुई छड़ी मानते हैं ट्रंप': अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे थरूर, बोले- उनके बयान-फैसले से भारत में रोष
'युवाओं को रोजगार-अवसर उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य'
राहुल गांधी ने कहा, 'जब कोई सरकार जनता का भरोसा जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना होता है। लेकिन भाजप ईमानदारी से चुनाव नहीं जीतती। वे सत्ता में बने रहने के लिए वोट चुराते हैं और संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया ठप हो गई है, परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और हर भर्ती घोटाले की कहानियां भ्रष्टाचार से जुड़ी होती हैं।
पीएम मोदी पर राहुल ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'देश के युवा मेहनत करते हैं, सपने देखते हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन मोदी जी का ध्यान सिर्फ अपने पीआर पर है, कभी मशहूर हस्तियों से अपनी तारीफ करवाने में, तो कभी बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में। सरकार की पहचान अब युवाओं की उम्मीदें तोड़ने और उन्हें हताश करने वाली बन चुकी है।'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: मराठवाड़ा में भारी बारिश, गोदावरी नदी के किनारे बाढ़ जैसी स्थिति; शरद पवार की अपील- मदद करे सरकार
छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो किया शेयर
उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया जिसमें एक तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के दृश्य हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी को पौधारोपण करते, मोर को दाना खिलाते और योग करते दिखाया गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'सच्ची देशभक्ति अब भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त कराने में है।'