फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake notes of Rupees one crore face value seized from gujarat, five arrested

गुजरात: मंदिर के आश्रम में छप रहे थे नकली नोट, साधु समेत 5 लोग गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Fake notes of Rupees one crore face value seized from gujarat, five arrested

पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद करने में सफलता हासिल की है। सूरत पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार और रविवार को गुजरात के विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए यह बरामदगी की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया और 2000 के 5013 नकली नोट बरामद किए। इन नोटों की फेस वैल्यू 1,00,26,000 रुपये है। अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को सूरत जिले में ही कामरेज स्थित एक फार्म हाउस से प्रतीक चोडवाडिया को दबोचा और उसके कब्जे से 203 नकली नोट बरामद किए।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान प्रवीण ने चार अन्य लोगों के नाम बताए। प्रवीण से मिली सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने रविवार को खेडा जिले के आम्बाव गांव में निर्माणाधीन स्वामी नारायण मंदिर के एक कमरे पर छापा मारा और पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी राधारमन नाम के इस पुजारी से करीब 50 लाख रुपये के नकली 2000 के नोट बरामद किए गए। तीन अन्य आरोपियों प्रवीण चोपड़ा, कालू चोपड़ा और मोहन वधूराडे को सूरत जिले के ही सारथाना से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed