फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Failed medical student asks girlfriend to pay fees for distracting him in Maharashtra

छात्र ने फेल होने के बाद गर्लफ्रेंड को बताया जिम्मेदार, कहा- ध्यान भंग किया, अब तुम ही भरो फीस

Sat, 11 May 2019 03:09 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 11 May 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Failed medical student asks girlfriend to pay fees for distracting him in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक 21 साल के मेडिकल छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र पर वसूली और आपराधिक इरादे के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। वह बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी छात्र ने अपने फेल होने का कारण गर्लफ्रेंड को बताया है। अब वह अपनी गर्लफ्रेंड से पहले साल की फीस की भी मांग कर रहा है।

विज्ञापन

पढ़ने में तेज था छात्र

बीते साल ही आरोपी छात्र ने बीएचएमएस कोर्स में दाखिला लिया था। वह बीड़ जिले का रहने वाला है। उसे इसी दौरान क्लास में पढ़ने वाली एक मेडिकल छात्रा से प्यार हो गया। छात्र पढ़ने में तेज था लेकिन उसने पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण वह पहले साल की परीक्षा में फेल हो गया। फिर उसे चार साल के कोर्स के दूसरे साल में दाखिला नहीं मिला।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड पर लगाया फेल होने का आरोप

फेल होने के बाद छात्र ने सारा ठीकरा अपनी गर्लफ्रेंड पर फोड़ दिया। उसने उससे कहा कि वह उसके अभिभावकों को क्षतिपूर्ति के तौर पर पहले साल की फीस अदा करे। जिसके चलते गर्लफ्रेंड ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्र ने उसे फोन और मैसेज करके परेशान करना शुरू कर दिया। केवल इतना ही नहीं आरोपी छात्र ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए गर्लफ्रेंड के परिवार के बारे में भी उल्टी-सीधी पोस्ट करना शुरू कर दिया और उसकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें पोस्ट कर धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed