फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Failed in running govt: Nana Patole slams BJP over conspiracy in voter registration in Maharashtra allegation

Maharashtra: 'सरकार चलाने में विफल भाजपा', नाना पटोले ने मतदाता पंजीकरण में साजिश के आरोप पर निशाना साधा

Sat, 20 Jul 2024 07:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jul 2024 07:33 PM IST
सार

Maharashtra: मतदाताओं के पंजीकरण में हेराफेरी के आरोप को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार चलाने में विफल रही है। 

विज्ञापन
Failed in running govt: Nana Patole slams BJP over conspiracy in voter registration in Maharashtra allegation
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मतदाताओं के पंजीकरण में हेराफेरी के आरोप को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


विवाद कहां से शुरू हुआ
नाना पटोले ने पूछा कि सत्तारूढ़ पार्टी पहले यह बताए कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए क्या किया। उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र में सरकार चलाने में विफल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच यह जुबानी जंग तब शुरू हुई, जब बावनकुले ने राज्य की चुनाव प्रक्रिया में बड़ी साजिश का आरोप लगाया और मतों के हेराफेरी में फंसे अधिकारियों पर कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सरकार चलाने में विफल रही भाजपा: नाना पटोले
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्होंने सत्ता में रहते हुए लोगों के लिए क्या किया है या क्या कर रहे हैं। उन्हें पहले इसका हिसाब देना चाहिए। हारने के बाद आरोप लगाने का कोई फायदा नहीं।" उन्होंने कहा, "यदि कोई अधिकारी ऐसा करता है, तो उस पर नियंत्रण आपका है और ताकत आपके पास है। आप सरकार चलाने में विफल रहे हैं। आपको नहीं पता कि सरकार कैसे चलाई जाती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए पटोले ने कहा, "वे केवल यह जानते हैं कि महाराष्ट्र को (उद्योगपति गौतम) अदाणी को कैसे बेचा जाता है और गुजरात से महाराष्ट्र में नशीली दवाओं कैसे लाया जाता है। हम उन लोगों के बारे में क्या कह सकते हैं, जिन्हें नहीं पता कि सरकार कैसे चलाई जाती है?"

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने क्या दावा किया
दरअसल, बावनकुले ने दावा किया कि तीन हजार से ज्यादा नाम ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण धुले के साथ-साथ मालेगांव में भी हुआ है। मतदाता पहचान पत्र नंबर, फोटो सब एक जैसे हैं। जब चुनाव आयोग ने सबकुछ डिजिटल कर दिया है, तो उन्होंने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? जो लोग धुले में वोट करेंगे, वहीं मालेगांव में भी मतदान करेंगे?

भाजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐसे महाराष्ट्र के 30-40 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ है। हमने आज चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जो अधिकारी इस तरह काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की  जरूरत है। भाजपा ने यह मांग सामने रखी है। यह एक बड़ी साजिश है। ऐसा एक खास समुदाय का वोट हासिल करने के लिए किया गया है। 


लोकसभा चुनाव में एमवीए ने 30 सीट जीतीं
हाल के संसदीय चुनावों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने महाराष्ट्र में कुल 48 निर्वाचन क्षेत्रों में से 30 पर जीत हासिल की। जिसमें कांग्रेस 13 लोकसभा सांसदों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। इसके सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) ने 9 और राकांपा (शरद चंद्र पवार) ने 8 सीटें जीतीं। जबकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 17 सीटों पर सिमट गया, जिसे  2019 के चुनाव में 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed