फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव को लेकर फेसबुक पर दो नए टूल लॉन्च, जानें क्या है खास

Sat, 04 Feb 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Facebook will this time vote in elections

फेसबुक ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटिंग को लेकर दो नए टूल लॉन्च किए हैं, जो यकीनन आपको खुश कर देंगे।

Facebook will this time vote in elections
एमकेपी कॉलेज में मतदान करती छात्राएं - फोटो : AmarUjala
दरअसल, भारत में पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में चुनाव होने ही वाले हैं, ऐसे में मतदान के दिन पांचों राज्यों में एक "पोलिंग डे रिमाइंडर" भेजा जाएगा। जो लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं ये रिमाइंडर उनके समाचार फीड के शीर्ष पर दिखाया जाएगा।
Facebook will this time vote in elections
मतदान - फोटो : अमर उजाला
ये उन्हें याद दिलाएगा कि आज मतदान है। इस रिमाइंडर में चुनाव आयोग की वेबसाइट का लिंक भी होगा, जिससे लोग अपने पोलिंग बूथ और पोलिंग डे से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही लोग के पास एक ऑप्शन ये भी रहेगा कि वे अपने मित्रों के साथ ये भी शेयर कर सकते हैं कि उन्होने वोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook will this time vote in elections
स्मार्ट सिटी के लिए वोट करते युवा - फोटो : amar ujala
इसके लिए 'शेयर यू वोटेड' का भी ऑप्शन होगा। इस ऑप्शन की मदद से आप एक वोटर के तौर पर बिना ये बताए कि आपने किसको वोट किया, आप अपने स्टेट्स को बयां कर सकते हैं।
भारत में फेसबुक के सार्वजनिक नीति की निदेशक अंखी दास ने कहा कि "हम चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढावा देने चाहते हैं इसलिए हमने लोगो की भागीदारी को आसान करने के लिए ये टूल  बनाया है।"
विज्ञापन
Facebook will this time vote in elections
एसजीआरआर में मतदान करती छात्राएं - फोटो : AmarUjala
राजनीतिक उम्मीदवार और निर्वाचित अधिकारी भी इस टूल की मदद से 200 शब्दों का लेख लिखकर किसी भी विषय पर अपने विचार शेयर कर सकतें है। उल्लेखनीय है कि फेसबुक ने 2008 में यूएस के चुनावों में मतदान दिवस के दिन ये याद दिलाने के लिए कि आज मतदान दिवस "आई एम वोटर" का रिमाइंडर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed