Whatsapp के इस नए फीचर से आसान हो जाएगा 'गलती' सुधारना

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 30 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
whatsapp soon going to introduce a new feature
Whatsapp

    व्हाट्सएप एक के बाद एक शानदार फीचर्स लॉन्च कर रहा है। अब बहुत जल्द व्हाट्सएप पर गलती सुधारना आसान हो जाएगा क्योंकि इस फीचर के बाद यूजर किसी को भेजा हुआ मैसेज एडिट या डिलीट कर पाएंगे।

    whatsapp
    whatsapp

    इस फीचर का नाम 'रीवोक’ होगा। फीचर से यूजर की कई मुश्किलें आसान हो जाएंगी। फिलहाल यह फीचर सिर्फ आईओसएस (ऐपल) के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। बता दें कि अभी पिछले साल ही नवंबर में व्हाट्सएप ने वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू किया है। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

    whatsapp
    whatsapp

    सबसे पहले तो आप जिस भी मैसेज को एडिट या डिलीट करना चाहते हैं तो उसे कुछ सेकेंड्स के लिए प्रेस करें। इससे स्क्रीन पर बाकी ऑप्शन्स के साथ रीवोक का ऑप्शन भी दिखाई देगा। अब आप रिवोक के जरिए मैसेज को एडिट या डिलीट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें