{"_id":"5bb9193b867a556874355d83","slug":"facebook-will-create-task-force-to-prevent-inflammatory-material-in-indian-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय चुनावों में भड़काऊ सामग्री रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाएगा फेसबुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय चुनावों में भड़काऊ सामग्री रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाएगा फेसबुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह देश में आगामी चुनावों के दौरान अपने प्लेटफार्म पर राजनेताओं और आम जनता में सीधे संवाद को बढ़ावा देगी। लेकिन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ने साथ ही ये भी कहा कि चुनावों को साफ-सुथरा व पारदर्शी बनाए रखने के लिए वह अपने प्लेटफार्म पर भावनाएं भड़काने वालीपोस्ट को रोकने की भी तैयारी करेगी। फेसबुक ने इसके लिए चुनावों के दौरान एक विशेष टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
फेसबुक के उपाध्यक्ष (जननीति ईएमईए) रिचर्ड एलन ने शनिवार को कहा, हम अपने प्लेटफार्म के जरिए पारदर्शी चुनावों और सकारात्मक सामाजिक तालमेल का समर्थन करना चाहते हैं। हम लोगों के राजनेताओं से संवाद का स्वागत करेंगे, लेकिन हम नहीं चाहते कि लोग उन्हें अपशब्द कहें। बता दें कि फेसबुक को चुनावों के दौरान लोगों के विचारों को प्रभावित करने और भड़काऊ भाषणों को फैलाने के लिए अपने प्लेटफार्म का दुरुपयोग होने देने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद फेसबुक ने भड़काऊ व अभद्र भाषणों-पोस्टों को हटाने की नीति लागू की है। एलन ने कहा कि अभद्रता हर देश में अलग हो सकती है, लेकिन सिद्धांत सबके लिए एक ही है और फेसबुक इस मुद्दे से अपनी नीति के हिसाब से निपट रहा है।
विज्ञापन
ऐसे निपटेगी भड़काऊ सामग्री से कंपनी
- फेसबुक भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने से रोकने के लिए ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग कर रही है।
- पोस्ट हो चुके वीडियो, फोटो और कमेंट का पुनरीक्षण करने के लिए भी विशेषज्ञ नियुक्त किए जा रहे हैं।
- इसके लिए फेसबुक ने स्थानीय सामुदायिक विशेषज्ञों से मिले फीडबैक के आधार पर दिशा-निर्देश तैयार किए हैं।
- 20 हजार लोगों को ऑटोमेशन टूल तैयार करने और भड़काऊ सामग्री पर नजर रखने को तैनात किया जा रहा है।