{"_id":"5fb833de8ebc3e9bb4527074","slug":"facebook-revealed-for-first-time-the-hate-content-on-its-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से सितंबर के बीच हर 10 हजार व्यूज में 10-11 नफरत भरे : फेसबुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जुलाई से सितंबर के बीच हर 10 हजार व्यूज में 10-11 नफरत भरे : फेसबुक
Sat, 21 Nov 2020 02:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने पहली बार उसके प्लेटफार्म पर मौजूद नफरत भरे भाषण (हेट स्पीच) का खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक, इस साल जुलाई से सितंबर के बीच प्रत्येक 10 हजार व्यूज में से 10 से 11 नफरत भरे थे।
विज्ञापन
दुनिया भर में रोजाना करीब 182 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। भारत इसका सबसे बड़ा बाजार है, जहां हाल ही में नफरत भरे भाषण से निपटने के कंपनी के तौर तरीकों पर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
फेसबुक ने सितंबर, 2020 तिमाही की अपनी कम्युनिटी स्टैंडर्ड इनफोर्समेंट रिपोर्ट में कहा, वह पहली बार दुनिया भर में उसके प्लेटफार्म पर मौजूद नफरत भरे भाषण की जानकारी साझा कर रहा है। 2020 की तीसरी तिमाही में 0.10 से 0.11 फीसदी नफरत भरे भाषण थे। इससे कहा जा सकता है कि करीब दस हजार व्यूज का विश्लेषण करने में 10 से 11 नफरत भरे थे।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) में निवेश के कारण वह नफरत भरे भाषण हटाने में ज्यादा समक्ष हुई है और यूजर्स के रिपोर्ट करने से पहले ही इसे हटा गया। तीसरी तिमाही के दौरान नफरत भरे करीब 2.21 करोड़ व्यूज के खिलाफ कार्रवाई की गई, इनमें से 95 फीसदी की पहचान सटीक रूप से की गई।
इसी तरह, इंस्टाग्राम पर कंपनी ने 65 लाख नफरत भरे भाषणों से जुड़ी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की है। फेसबुक के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने कहा, कंपनी अतिरिक्त नीतियों को शामिल करने के लिए अपनी कम्युनिटी स्टैंडर्ड वेबसाइट को भी अपडेट कर रही है।