फेसबुक : 60 लाख भारतीय यूजर्स के डाटा और फोन नंबर हुए लीक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- पूरी दुनिया के 53.3 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक...ऑनलाइन मुफ्त में करवाया गया उपलब्ध
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
फेसबुक उपयोग करने वाले भारतीयों में से करीब 60 लाख नागरिकों की निजी जानकारियां व फोन नंबर लीक करके मुफ्त में ऑनलाइन बांटा जा रहा है। इस मामले में पूरे विश्व 100 से अधिक देशों के 53.30 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा लीक हुआ, इसे फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक प्रकरण माना जा रहा है।
खास बात है कि यह सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया। यह लीक इतने बड़े स्तर पर है कि बड़ी संख्या में हैकर इसे स्टोर करके मौके-मौके पर उपयोग कर सकते हैं। आईटी कानूनों के विशेषज्ञ सलमान वारिस के अनुसार लीक हुई निजी जानकारियों में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल पते शामिल हैं। साथ ही कई मामलों में फोन नंबर भी लीक हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह लीक 2019 में फेसबुक की एक तकनीकी कमजोरी की वजह से हुआ। ऐसे में डाटा डेढ़ से दो साल पुराना हो सकता है, फिर भी काम का माना जा रहा है क्योंकि अधिकतर जानकारियां स्थायी हैं। फोन नंबर और ई-मेल आदि भी यूजर्स सामान्यत: नहीं बदलते।
हैकर्स के लिए कीमत 1060 करोड़
- एक फेसबुक आईडी के इस प्रकार के डाटा के लिए हैकर्स 20 डॉलर तक लेते थे।
- यानी कुल 53.30 करोड़ यूजर्स का यह डाटा करीब 1060 करोड़ रुपये मूल्य का है। हालांकि इसे मुफ्त में बांटा गया है।
खतरा: हल्के स्तर की हैकिंग में डाटा उपयोग हो सकता है। जैसे किसी के अकाउंट में जन्मतिथि या फोन नंबर ही पासवर्ड होते हैं। इन पासवर्ड को तोड़ा जा सकता है।
सावधानी: यूजर्स फेसबुक और मैसेंजर के पासवर्ड बदल सकते हैं।
फेसबुक ने माना, डाटा लीक तो हुआ...बचाव में बताया ‘पुराना’
फेसबुक ने आधिकारिक जवाब में डाटा लीक होना स्वीकारा है। हालांकि, बचाव करते हुए कहा कि यह डाटा पुराना है, साल 2019 में लीक हुआ था। आगे ऐसा न हो, इसके लिए अगस्त 2019 में खामियां सुधारी गई थीं।
तेजी से डाउनलोड एप में पिछड़ा व्हाट्सएप
नई निजता नीति 15 मई तक स्वीकार न करने वालों का अकाउंट बंद करने की बात कह रहे व्हाट्सएप के लिए बुरी खबर है। उसका प्रतिद्वंद्वी मैसेजिंग एप सिग्नल भारत सहित विश्व भर में सबसे तेजी से डाउनलोड होने वाला एप बन चुका है। वहीं, टेलीग्राम एप 2021 में कुल डाउनलोड के मामले में चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर आ चुका है, व्हाट्सएप पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
इस वर्ष व्हाट्सएप के विकल्प बन रहे एप्स ज्यादा डाउनलोड हुए। केवल प्लेस्टोर पर पांच करोड़ से अधिक सिग्नल डाउनलोड हो चुका है। मोबाइल एप विश्लेषण कर रही वेबसाइट्स के अनुसार महीने भर के सक्रिय यूजर्स की संख्या के लिहाज से टेलीग्राम टॉप 10 एप बन चुका है। इसने कुल डाउनलोड में चार स्थान की छलांग लगाई और व्हाट्सएप तीन स्थान नीचे चला गया।
टेलीग्राम टॉप 10 एप बन चुका है
- टेलिग्राम ने चार स्थान की छलांग लगाई...व्हाट्सएप तीन स्थान नीचे खिसका
- 2021 के पहले क्वार्टर में विश्व के टॉप 6 मोबाइल एप
सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स
रैंक एप स्थान
1 फेसबुक वहीं
2 व्हाट्सएप वहीं
3 फेसबुक मैसेंजर वहीं
4 इंस्टा वहीं
5 अमेजन वहीं
6 टेलिग्राम + 4
(आंकड़े - एपएनी रिपोर्ट)
40 फीसदी बढ़ा एप पर खर्च
लोगों द्वारा एप पर खर्च 2021 की पहली तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़ चुका है। इसका 60 से 80 प्रतिशत तक पैसा मोबाइल गेमिंग एप पर खर्च हो रहा है। लोगों ने इन तीन महीनों में करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये खर्च किए।