फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extreme heat melts diesel demand, sales drop 4 pc in June

Severe Heat: भीषण गर्मी से देश में घटी डीजल की मांग, जून महीने में बिक्री में 4 प्रतिशत तक आयी गिरावट

Mon, 17 Jun 2024 01:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

भारत में डीजल की डिमांड जून महीने में भीषण गर्मी की वजह से 4 फीसदी तक घट गई है। सरकारी कंपनियों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण यात्रा में कमी आने से डीजल की मांग में गिरावट आयी है।

विज्ञापन
Extreme heat melts diesel demand, sales drop 4 pc in June
भीषण गर्मी से देश में घटी डीजल की मांग - फोटो : Istock

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव और उसके बाद जिस तरह से गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। उससे सभी त्रस्त हैं, और गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं था। कई तरह के व्यवसाय भी गर्मी की वजह से प्रभावित हुए हैं। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की थी। जिससे बिक्री में बढ़ोत्तरी की आशंका थी। लेकिन परिणाम इसके बिल्कुल उलट रहा।
विज्ञापन


ईंधन बाजार के 90 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करने वाली तीन सरकारी कंपनियां की पेट्रोल बिक्री जून के पहले पखवाड़े में 1.42 मिलियन टन रही, जो पिछले साल इसी अवधि में खपत किए गए 1.41 मिलियन टन ईंधन के लगभग बराबर है। लेकिन महीने-दर-महीने खपत में 4.6 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन की मांग कमी
जून महीने की पहली तारीख से 15 जून तक डीजल की बिक्री में पिछले साल के एक जून से 15 जून के समय की तुलना में कुल 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 39.5 लाख टन तक रह गई है। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन की मांग में अप्रैल में 2.3 प्रतिशत और मार्च में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जबकि मई महीने में 1.1 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों में कटौती से भी नहीं हुआ लाभ
उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव प्रचार के अलावा, गर्मियों की फसल कटाई के मौसम और कारों में एयर कंडीशनिंग की मांग को बढ़ाने वाली चिलचिलाती गर्मी के कारण ईंधन की खपत में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए थी। हालांकि, इस साल इस ऐसे सभी रुझानों के उलट ही परिणाम मिला है। बता दें कि मार्च महीने के मध्य में लगभग दो सालों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ है।वहीं 1-15 मई के दौरान 1.47 मिलियन टन खपत की तुलना में महीने-दर-महीने पेट्रोल की बिक्री में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई। मई के पहले पखवाड़े में 3.54 मिलियन टन की तुलना में डीजल की मांग महीने-दर-महीने स्थिर रही। 


डीजल देश में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन
डीजल भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 प्रतिशत है। देश में डीजल की कुल बिक्री में परिवहन क्षेत्र का हिस्सा 70 प्रतिशत है। यह हार्वेस्टर और ट्रैक्टर समेत कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जाने वाला प्रमुख ईंधन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed