फिरौती मामला: मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ केस सीआईडी को सौंपा
महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह व आठ अन्य के खिलाफ फिरौती का मामला सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह केस मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। फिरौती वसूली के इस मामले में आईपीएस परमबीर के अलावा छह अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप है।
Extortion case against Mumbai former police commissioner Param Bir Singh and 8 others, including six police officers, transferred to Maharashtra CID. The case was registered at Marine Drive police station.: Mumbai Police pic.twitter.com/SkKHVzz93R
— ANI (@ANI) August 18, 2021विज्ञापन
बता दें, परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे में दर्ज दो मामलों की जांच भी सीआईडी को सौंपी जा सकती है। ठाणे में एक शिकायत केतन तन्ना की शिकायत पर और दूसरी शरद अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज कराई गई है।
मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में व्यापारी श्याम सुंदर अग्रवाल ने परमबीर सिंह व अन्य अधिकारियों के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले की जांच अब राज्य सीआईडी करेगी।
लुकआउट नोटिस हो चुका जारी
ठाणे पुलिस ने परमबीर सिंह के खिलाफ हाल ही में लुकआउट नोटिस जारी किया था। फिरौती और उगाही के मामले में ठाणे में केतन तन्ना द्वारा परमबीर सिंह सहित 28 लोगों पर केस दर्ज कराया है। केस के सभी 28 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मामले के कुछ आरोपी पहले से जेल में है। अन्य आरोपी विदेश न भाग जाए, इसलिए यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया।