फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Ministry gave clean chit to Choksi for Antigua citizenship says congress

'भारत ने श्रीमान 56 के ‘सूटबूट’ वाले मित्र मेहुल ‘भाई’ चोकसी को क्लीनचिट दी'

Sat, 04 Aug 2018 09:18 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
External Affairs Ministry gave clean chit to Choksi for Antigua citizenship says congress

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये की ‘लूट करने’ वाले मेहुल चोकसी को इस सरकार ने ‘क्लीन चिट’ दी ताकि वह एंटीगुआ का नागरिक बन सके।

विज्ञापन


गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज की बड़ी खबर: भारत ने श्रीमान 56 के ‘सूटबूट’ वाले मित्र मेहुल ‘भाई’ चोकसी को 2017 में क्लीनचिट दी जिससे उसने एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘इस ‘भाई’ ने पीएनबी के 13,000 करोड़ लूटे और फिर भारत से फरार हो गया।’’ इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था जिसमें कहा गया है कि मई, 2017 में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मेहुल चोकसी को नागरिकता देने के लिए ‘क्लीन चिट’ प्रमाणपत्र जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने एक एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ की प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति जारी करते हुए यह दावा किया कि ‘क्लीन चिट’ प्रमाणपत्र में स्पष्ट किया गया था कि चोकसी को लेकर कोई ‘प्रतिकूल सूचना’ नहीं है।

उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल, 2018 में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोकसी को नागरिकता दिए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया, जबकि उसे इस साल चार जनवरी को नागरिकता प्रदान कर दी गई थी।

चोकसी का अपराध संप्रग शासन में हुआ, मोदी सरकार ने उसे उजागर किया : भाजपा

External Affairs Ministry gave clean chit to Choksi for Antigua citizenship says congress
anil baluni - फोटो : file photo
भाजपा ने  दावा किया कि भगोड़े उद्योगपति मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के कथित अपराधों को नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने उजागर किया जो उन्होंने संप्रग सरकार के दौरान किये थे।

चोकसी के फरार होने में सरकार की मिलीभगत के कांग्रेस के आरोप पर भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने पलटवार करते हुए कहा कि भगोड़े के वकील ने भी एक बयान में दावा किया है कि उसके (चोकसी) विपक्षी दलों के ‘‘बड़े नेताओं’’ के साथ संबंध थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रही है ताकि वह अपने वरिष्ठ नेताओं के उसके साथ संबंधों को लेकर जिन आरोपों का सामना कर रही है उनसे वह ध्यान बंटा सके। यद्यपि लोग इसको लेकर आश्वस्त हैं कि हमने चोकसी के उन अपराधों को उजागर किया जो उसने संप्रग सरकार के दौरान किये थे।’’ 

उन्होंने कहा कि वह समय 2012..2014 का था जब संप्रग सरकार सत्ता में थी और जब चोकसी की सम्पत्ति में एक नाटकीय वृद्धि हुई। उन्होंने दावा किया कि इससे संकेत मिलता है कि उसने तत्कालीन सरकार से कैसे लाभ हासिल किये।

बलूनी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी आरोप है कि उन्होंने उसके आलीशान शोरूम का उद्घाटन किया और उनकी पार्टी ने आरोप से कभी इनकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed