फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Dr S Jaishankar arrives in Moscow Russia

Russia: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के प्रमुख रणनीतिकार के साथ की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 26 Dec 2023 02:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Dec 2023 02:02 AM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्री रूस के डिप्टी पीएम के साथ आर्थिक जुड़ाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव से भी मिलेंगे और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे।

विज्ञापन
External Affairs Minister Dr S Jaishankar arrives in Moscow Russia
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच दिन की रूस यात्रा पर सोमवार को मॉस्को पहुंचे। जयशंकर ने यहां रूस के प्रमुख रणनीतिकार के साथ बैठक की। इस दौरान उनके बीच कनेक्टिविटी, बहुपक्षवाद, बड़ी ताकतों के बीच प्रतिस्पर्धा और क्षेत्रीय संघर्षों के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने पुनर्संतुलन के महत्व और उभरते विभिन्न ध्रुवों के बारे में भी बात की।  

विज्ञापन


रूसी रणनीतिक समुदाय से की मुलाकात

जयशंकर ने एक्स पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट में कहा, 'मॉस्को पहुंच गया हूं। मैं अपनी व्यस्तताओं को लेकर उत्सुक हूं।' एक अन्य पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने रूसी रणनीतिक समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधियों से बातचीत की है और उनसे कनेक्टिविटी, बहुपक्षवाद, बड़ी शक्ति प्रतिस्पर्धा और क्षेत्रीय संघर्षों पर चर्चा की।  उन्होंने कहा, 'रूसी रणनीतिक समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ खुली बातचीत हुई। पुनर्संतुलन के महत्व और बहुध्रुवीयता के उद्भव के बारे में बात हुई।' उन्होंने कहा, 'भू-राजनीति और रणनीतिक तालमेल हमेशा भारत-रूस संबंधों को सकारात्मक दिशा में ले जाते रहेंगे।'

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा, 'समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस साझेदारी स्थिर और टिकाऊ बनी हुई है और यह विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना की विशेषता बनी हुई है।' मंत्रालय ने कहा, 'दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों पर फोकस करते हुए विदेश मंत्री मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम में शामिल होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा
दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद है। यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत बने रहे। कई पश्चिमी देशों में इसे लेकर बेचैनी बढ़ी है। इसके बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ा है। भारत ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है। नई दिल्ली का कहना है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान रूसी उप प्रधानमंत्री और उद्योग व व्यापार मंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और उनके बीच द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed