BJP: 'कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर', भगवान राम को 'पौराणिक पात्र' बताने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा
BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान राम को 'पौराणिक पात्र' बताने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई और कांग्रेस को हिंदू विरोधी पार्टी बताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार हिंदुओं की भावनाओं का अपमान कर रही है। भाजपा का कहना है कि भगवान राम भारत की आत्मा और संस्कृति के प्रतीक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उस बयान को लेकर हमला बोला, जिसमें उन्होंने भगवान राम को 'पौराणिक पात्र'कहा था। भाजपा ने कहा कि इस बयान से कांग्रेस का 'हिंदू विरोधी चेहरा' उजागर हो गया है।
राहुल गांधी ने यह टिप्पणी अमेरिका में एक विश्वविद्यालय में पिछले महीने एक बातचीत सत्र के दौरान की थी। इसमें उन्होंने भाजपा के हिंदुत्ववादी विचार की आलोचना करते हुए कहा था कि ज्योतिराव फुले, बी.आर. अंबेडकर, महात्मा गांधी, गुरु नानक, बसवन्ना और बुद्ध जैसे भारत के सभी महान समाज सुधारकों और राजनीतिक विचारकों ने यही कहा था कि सबको साथ लेकर चलो, सत्य और अहिंसा का पालन करो।
ये भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, अधिनियम की सांविधानिक वैधता को दी है चुनौती
कांग्रेस नेता ने कहा था, मेरे लिए यह भारतीय परंपरा और इतिहास का आधार है। मैं भारत में किसी ऐसे किसी नाम को नहीं जानता, जिसे हम महान मानते हों और जो इस प्रकार का हो। मैं एक भी ऐसा नाम नहीं सोच सकता। ये सभी पौराणिक पात्र हैं। भगवान राम भी उसी समय के हैं। वह क्षमावान और दयालु थे। राहुल गांधी से सवाल पूछा गया था कि हिंदू राष्ट्रवाद के दौर में धर्मनिरपेक्ष राजनीति कैसे होनी चाहिए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं।
कांग्रेस ने दिखा दिया अपना असली चेहरा: प्रदीप भंडारी
राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया और कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस का नाम बदल हिंदू विरोधी कांग्रेस रख देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इसी पार्टी ने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का उपयोग किया, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हरसंभव विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने आज फिर सौ करोड़ से ज्यादा हिंदुओं के सामने अपने असली चेहरे को दिखा दिया है।
ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा: 'बंगाल के सामने कट्टरपंथ और उग्रवाद की दोहरी चुनौती', राज्यपाल ने MHA को सौंपी रिपोर्ट
भगवान राम भारत की आत्मा: अमित मालवीय
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, राहुल गांधी हिंदुओं की भावनाओं को हल्के में लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में कोई व्यक्ति जितना हिंदुओं, सनातन धर्म और भगवान राम को अपशब्द कहता है, उस व्यक्ति को पदोन्नति मिलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपने स्वभाव और सोच से ही भगवान राम और हिंदू धर्म के विरोधी हैं।
वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी और काग्रेस को दुनियाभर के अरबों हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल एक पौराणिक पात्र नहीं है, बल्कि वह भाररत के सांस्कृति मूल्यों और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं। वह मर्यादा, बलिदान और धर्म के प्रतीक हैं, जिन्होंने हजारों वर्षों में हमारी सभ्यता को आकार दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं और हमारी पहचान के केंद्र में हैं। मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि राजनीतिक दल और नेता आते-जाते हैं, लेकिन भगवान राम हमेशा धर्म का कालातीत प्रतीक बने रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
हिंदू विरोधी मानसिकता को माफ नहीं करेगी जनता: शहजाद पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर भगवान राम और हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब न सिर्फ देश विरोधी पार्टी बन गई है, बल्कि हिंदू-विरोधी पार्टी भी बन गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भगवान राम को पौराणिक पात्र कहने की भाषा वही है, जो यूपीए सरकार ने राम सेतु केस में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देते समय इस्तेमाल की थी। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उसके इस 'राम-विरोधी और हिंदू-विरोधी' मानसिकता के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.