फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Experts say that coronavirus cases will decrease from the second week of February

कोरोना अलर्ट: फरवरी के दूसरे हफ्ते से और कम होंगे ओमिक्रॉन के मामले, 12 मार्च के बाद आ सकता है अंतिम चरण

Tue, 01 Feb 2022 02:31 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि इंपीरियल कॉलेज और आईसीएमआर के गणितीय मॉडल के आकलन के अनुसार इस बात की पुष्टि हो रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से देश में ओमिक्रॉन के मामले कम होने शुरू हो जाएंगे। और अगर तय मॉडल के अनुसार ही मामले लगातार कम होते रहे तो अनुमान है कि 12 मार्च के बाद यह महामारी अपने अंतिम चरण में होगी...

विज्ञापन
Experts say that coronavirus cases will decrease from the second week of February
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर अगले दो से तीन हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। विशेषज्ञों का आकलन है कि अगर कोविड के मामले अलग-अलग राज्यों में और जिलों में आज के ट्रेंड के हिसाब से रहे तो फरवरी के दूसरे सप्ताह से मामलों में और कमी आने लगेगी। आईसीएमआर और इम्पीरियल कॉलेज के गणितीय आकलन के मुताबिक ऐसी दशा में अनुमान है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से महामारी एंडेमिक की श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन


इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि तीन-तीन सप्ताह के आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। सभी राज्यों से अलग-अलग आंकड़े आ रहे हैं। लेकिन उनमें वह तेजी नहीं है जो बीच मे बढ़ी थी। डॉक्टर पांडा के मुताबिक यह कहा जा सकता है कि अलग-अलग राज्यों में कोविड का पीक गुजर चुका है। कुछ राज्यों में ज़रूर मामले अभी ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन उनमें भी वह तेजी नहीं है। आईसीएमआर के विशेषज्ञों के मुताबिक पूरे देश में एक साथ मामले कम नहीं हो सकते हैं। इसीलिए सभी राज्य अपने-अपने जिलों और शहरों में वहां के मामलों के अनुसार रियायतें भी बरत रहे हैं और रोजाना के कामकाज को भी सामान्य कर रहे हैं। उनके मुताबिक देश के सभी राज्य आईसीएमआर और इंपीरियल कॉलेज के क्रमिक सेमुलेटर मॉडल पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

12 मार्च के बाद अंतिम चरण में होगी महामारी

डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि इंपीरियल कॉलेज और आईसीएमआर के गणितीय मॉडल के आकलन के अनुसार इस बात की पुष्टि हो रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से देश में ओमिक्रॉन के मामले कम होने शुरू हो जाएंगे। और अगर तय मॉडल के अनुसार ही मामले लगातार कम होते रहे तो अनुमान है कि 12 मार्च के बाद यह महामारी अपने अंतिम चरण में होगी। जो पेंडेमिक के बाद एंडेमिक की श्रेणी में पहुंच सकती है। डॉक्टर से पांडा का कहना है कि यह एक आकलन है, जो इस बीमारी की तीव्रता और उसके कम होने वाले केसेज का अनुमान लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल कोविड टास्क फोर्स टीम के डॉक्टर एनके अरोड़ा कहते हैं कि अभी भी देश में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम नहीं हुई है। इसलिए यह कहना कि सब कुछ बहुत जल्द सामान्य हो जाएगा, थोड़ा जल्दी होगा। वह कहते हैं कि अगले दो से चार हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका कहना है कि जब तक मामले एक लाख से कम नहीं हो जाते तब तक इस बात को मजबूती के साथ नहीं कहा जा सकता है कि हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं। वह कहते हैं कि इसके अलावा इस पर भी नजर रखी जा रही है कि आने वाले दिनों में ऐसा न हो कि वायरस का नया म्यूटेंट बहुत एग्रेसिव हो जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा संबंधित स्वास्थ्य एजेंसियों समेत राज्यों को भी इस पर लगातार अपडेट लिए और दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed