{"_id":"60c7dcec6431631e9834ac3e","slug":"expert-committee-constituted-to-eliminate-malaria-by-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"2030 तक मलेरिया खत्म करने को विशेषज्ञ कमेटी गठित की गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2030 तक मलेरिया खत्म करने को विशेषज्ञ कमेटी गठित की गई
Tue, 15 Jun 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:19 AM IST
सार
- डॉ मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, मलेरिया और इस जैसी अन्य बीमारियां मौसम आधारित होती हैं इसलिए यह पहली बार है कि जब स्वास्थ्य, मौसम और तकनीकी क्षेत्र मिलकर मलेरिया की रोकथाम के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Malaria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक देश से मलेरिया को जड़ से खत्म करने के संकल्प को पूरा करने के लिए मौसम विभाग, आईसीएमआर और ‘मलेरिया नो मोर’ एनजीओ ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। ये समिति मलेरिया को खत्म करने की नीति बनाने का सुझाव देगी।
विज्ञापन
मलेरिया और इस जैसी अन्य बीमारियां मौसम आधारित होती हैं इसलिए यह पहली बार है कि जब स्वास्थ्य, मौसम और तकनीकी क्षेत्र मिलकर मलेरिया की रोकथाम के लिए काम करेंगे। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, हम इस नए मिशन के लिए रोमांचित हैं।
विज्ञापन
हमारी उच्च गुणवत्ता वाली जलवायु डाटा सेवा का इस्तेमाल देश से इस गंभीर बीमारी को हटाने के लिए किया जाएगा। विशेषज्ञ मौसम विभाग की जानकारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ चर्चा कर इस बीमारी को रोकने के प्रभावी तरीकों पर काम करेंगेे।
विज्ञापन