फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit Polls : NDA is going to make government once again according to predictions of Election

एग्जिट पोल : अनुमानों के अनुसार फिर एक बार सत्ता में आने को तैयार मोदी सरकार

Sun, 19 May 2019 09:54 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 19 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Exit Polls : NDA is going to make government once again according to predictions of Election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक केंद्र में पहली पूर्ण बहुमत वाली गैर-कांग्रेसी मोदी सरकार की सत्ता में फिर वापसी हो रही है। भाजपा के नारे- ‘आएगा तो मोदी ही’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


8 एग्जिट पोल में से 7 में एनडीए आराम से बना रही है सरकार, 2014 के मुकाबले यूपीए को बढ़त
विज्ञापन


एग्जिट पोल्स के मुताबिक भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन के चलते उत्तर प्रदेश में जो घाटा उठाना पड़ा उसकी भरपाई पार्टी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कर ली। दूसरी ओर, कांग्रेसनीत यूपीए की बीते चुनाव की 60 सीटों के मुकाबले सौ फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 से 2014: किस एग्जिट पोल ने क्या भविष्यवाणी की थी और मतदाताओं का फैसला क्या था


एग्जिट पोल्स में यूपी को ले कर राय बंटी हुई है। कई एजेंसियां जहां भाजपा को छोटा नुकसान होने का अनुमान लगा रही है, वहीं कुछ एजेंसियों का अनुमान है कि इस सूबे में पार्टी को बड़ा नुकसान झेलना होगा। 

सर्वे में मोदी सरकार की वापसी के संकेत, लेकिन बार-बार फेल हुए हैं अनुमान

हालांकि एक बार पर सहमति है कि इस सूबे में कांग्रेस की माली हालत में कोई सुधार नहीं होगा। गौरतलब है कि बीते चुनाव में भाजपा को 71, उसकी सहयोगी अपना दल को 2, सपा को 5 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी।


एग्जिट पोल में फिर मोदी सरकार

सर्वे एजेंसी/चैनल भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
एबीपी न्यूज+नील्सन  267  127   92
रिपब्लिक+सीवोटर 287 128 87
टाइम्स नाउ+वीएमआर 306 132 84
न्यूज एक्स+नेता 242 164 136
इंडिया न्यूज+पोल स्ट्रेट 298 118 86
न्यूज नेशन 286 122 134
न्यूज 18+आईपीएसओएस 336 82 106
इंडिया टुडे+माइ एक्सिस 292 88 74
न्यूज 24+चाणक्य 350 95 97

 

उत्तर प्रदेश पर बंटी राय

सर्वे एजेंसी/चैनल भाजपा  कांग्रेस महागठबंधन
टाइम्स नाउ+वीएमआर 58 02 20
एबीपी न्यूज+नील्सन 22 02 56
रिपब्लिक+जन की बात 46-57 02-04 21-32
न्यूज एक्स+नेता 34 04 42
इंडिया टुडे+माइ एक्सिस 65 00 13
सी-वोटर 38 02 40
टुडेज चाणक्य 65 02 13
सुदर्शन 52 01 26
सुवर्ण न्यूज 51 03 26


बंगाल में कड़ी टक्कर, भाजपा को बड़ा फायदा

पूर्वानुमानों के अनुरूप ही बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखी। सभी एजेंसियों ने राज्य में भाजपा के सीटों की संख्या दहाई में प्रवेश करने का अनुमान लगाया है। आज तक एक्सिस ने भाजपा और तृणमूल को 21-21 बराबर सीटें दी हैं। बीते चुनाव में टीएमसी को 42 में से 35 जबकि भाजपा को महज 2 सीटें मिली थी।
 

सर्वे एजेंसी/चैनल  भाजपा  कांग्रेस तृणमूल
टाइम्स नाउ+वीएमआर 11 02 29
एबीपी न्यूज+नीलसन 16 02 24
आजतक+एक्सिस 21 00 21
रिपब्लिक+सी वोटर 11 02 29
न्यूज 24+चाणक्य 18 03 23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed