फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exclusive interview President Ram nath kovind After corona the world will move from economic globalization to health globalization

कोरोना के बाद दुनिया ‘आर्थिक वैश्वीकरण’ से ‘स्वास्थ्य वैश्वीकरण’ की दिशा में आगे बढ़ेगीः राष्ट्रपति कोविंद

Sat, 02 May 2020 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा संजय देव, अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय देव, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 May 2020 05:16 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से अमर उजाला का विशेष साक्षात्कार 
  • देश के प्रथम नागरिक की किसी भी मीडिया संस्थान से पहली बातचीत
  • इससे पहले किसी वैश्विक आपदा पर किसी भी राष्ट्रपति ने मीडिया से इतनी खुली बात नहीं की 

विज्ञापन
Exclusive interview President Ram nath kovind After corona the world will move from economic globalization to health globalization
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का मानना है कि कोरोना के सर्वव्यापक असर के कारण पूरा विश्व समुदाय समझ चुका है कि यदि दुनिया के किसी भी कोने में लोगों के स्वास्थ्य पर संकट आता है तो उसकी चपेट में पूरा विश्व आ सकता है। इस वैश्विक महामारी के बाद हम ‘आर्थिक वैश्वीकरण’ से ‘स्वास्थ्य वैश्वीकरण’ की दिशा में आगे बढ़ेंगे। राष्ट्रपति कोविन्द कहते हैं, महामारियों के व्यापक दुष्प्रभावों के मूल में इंसान-इंसान के बीच की पूरकता की कमी और सबक न सीखने की नासमझी रही है। एक आपदा से निपटे और उसका सबक भूल आगे बढ़ लिए, फिर अगली आपदा पर जब अटके तब फिर से विचार करना शुरू किया। 1918 में आए स्पैनिश फ्लू के उदाहरण से उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों जानें गंवा कर भी मानवता ने सबक नहीं सीखा और भौतिक विकास की एकांगी दौड़ में बढ़ती रही। अमर उजाला के साथ विस्तृत बातचीत में राष्ट्रपति ने कोरोना संकट से जूझने में लोकतांत्रिक व्यवस्था के फायदे को भी स्पष्ट किया। कहा, लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी प्रतिपक्ष की मौजूदगी होती है। इस महामारी ने हमारी लोकतांत्रिक मजबूती कई तरह से दिखाई है।

विज्ञापन

अधिनायकवादी व लोकतांत्रिक राज्य की पारदर्शिता का फर्क...

Exclusive interview President Ram nath kovind After corona the world will move from economic globalization to health globalization

हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था इस आपदा से निपटने में कितनी उपयोगी साबित हो रही है? 

लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी होती है विपक्ष की मौजूदगी। कोरोना काल ने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों की मजबूती की उपयोगिता कई तरह से दिखाई है। अधिनायकवादी (अथॉरिटेरियन) राज्य और लोकतांत्रिक राज्य की पारदर्शिता का फर्क आपने भी इस दौरान महसूस किया होगा। भारत में विपक्ष सरकार का सहयोग करने के साथ ही, जहां उसे कमी दिखाई देती है, उसकी ओर भी बिना चूके इशारा करता है। अपने देश में यह हो पा रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सुझाव मांगे और ग्राम पंचायतों तक से विचार-विमर्श किया। इस जनभागीदारी ने लोगों के विश्वास को और मजबूत बनाया है। कोरोना जैसी अन-पहचानी महामारी में पारदर्शी काम की व्यवस्था व्यापक समाज के लिए बेहद लाभदायी साबित होती है।  

समुदाय विशेष को लक्ष्य करके जिम्मेदार ठहराना अनुचित

कुछ लोगों ने कोरोना को भी सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जबकि सरकार पूरे देश को एकजुट करके ये लड़ाई लड़ रही है। सरकार और समाज दोनों एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ रहे हैं। किसी भी समुदाय विशेष को लक्ष्य करके जिम्मेदार ठहराना अनुचित है। अपवाद स्वरूप कुछ लोगों ने असावधानी का परिचय दिया है। ऐसी असावधानी के उदाहरण केवल किसी समुदाय विशेष से जुड़े नहीं हैं। सभी देशवासियों को मिल-जुलकर यह सुनिश्चित करना है कि एक भी अपवाद न रहे और वे इस दिशा में प्रयासरत हैं।  

ऐसी आपदा न देखी न सुनी

कोरोना से दुनिया कितना सबक सीखेगी?
इस महामारी ने दुनिया के सभी देशों, संस्थानों व व्यक्तियों के जीवन और सोच को प्रभावित किया है। मैंने अपने जीवन में हर शख्स को इतने बड़े स्तर पर प्रभावित करने वाली और कोई चुनौती नहीं देखी। इससे पहले आपदाएं आईं-गईं, दुनिया उन्हें भुलाकर तात्कालिक प्राथमिकताओं की दिशा में ही आगे बढ़ी थी, लगता है, इस बार दुनिया को बदलना पड़ेगा।

आगे पढ़ें विस्तृत साक्षात्कार: अमर उजाला एक्सक्लूसिव...देश के प्रथम नागरिक की किसी भी मीडिया संस्थान से पहली बातचीत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed