{"_id":"671a17b8e2c12eea5b02febe","slug":"exchange-of-seats-likely-among-mva-allies-sanjay-raut-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Election: महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच हो सकती है सीट की अदला-बदली, संजय राउत ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Election: महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच हो सकती है सीट की अदला-बदली, संजय राउत ने दिए संकेत
Thu, 24 Oct 2024 03:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:17 PM IST
सार
Maharashtra Election: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि एक या दो स्थानों पर सीट की अदला-बदली हो सकती है। कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों को अंतिम समय में बदलना पड़ता है। मुझे नहीं लगता कि इससे आगे कुछ बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को संकेत दिया कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दल आपस में कुछ सीट की अदला-बदली कर सकते हैं। राउत ने यह बात महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए द्वारा तीनों घटक दलों को 85-85 सीट दिये जाने के फार्मूले की घोषणा के एक दिन बाद कही। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को उनकी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में ‘कुछ सुधार’ हो सकते हैं।
कई दिनों के गतिरोध के बाद कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, जबकि अंतिम समझौते पर मुहर लगाने के लिए विचार-विमर्श अभी भी जारी है। तीनों सहयोगी दल शेष 33 सीट आपस में तथा छोटे दलों के बीच बांटने पर चर्चा कर रहे हैं।
'एक-दो स्थानों पर सीटों की अदला-बदली हो सकती है'
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। राउत ने आज कहा, ‘सीट की अदला-बदली हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने में योग्यता और जीतने की संभावना मुख्य कारक होंगे। राउत ने कहा, ‘एक या दो स्थानों पर सीट की अदला-बदली हो सकती है। कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों को अंतिम समय में बदलना पड़ता है। मुझे नहीं लगता कि इससे आगे कुछ बड़ा हो सकता है।’
विज्ञापन
'हम शतक बनाने के करीब पहुंच गए, दो-तीन छक्के लगाएंगे'
तीनों दल 85-85-85 (फॉर्मूले) पर सहमत हो गए हैं। राउत ने कहा कि शेष सीट पर निर्णय बृहस्पतिवार शाम तक लिया जाएगा। राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। राउत ने क्रिकेट मैच के साथ तुलना करते हुए कहा, ‘हम शतक बनाने के करीब पहुंच गए हैं। हम दो-तीन छक्के लगाएंगे। हमने 85 रन बनाए हैं और मैच अभी भी जारी है। हम शेष रन बना लेंगे।’ राज्य विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
कल सुबह होगी एमवीए में सीट बंटवारे पर अंतिम घोषणा: नाना पटोले
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा शुक्रवार सुबह की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही उन उम्मीदवारों से नामांकन पत्र भरने के लिए कह दिया है, जिनका विधानसभा चुनाव के लिए टिकट हासिल करना तय है। पटोले ने पत्रकारों से कहा, अंतिम सीट बंटवारे की घोषणा आज शाम या कल सुबह होगी।पटोले से जब पूछा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम एमवीए को सत्ता में लाना है। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री के पद पर फैसला हाई कमान द्वारा लिया जाएगा।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन