{"_id":"5b09cd754f1c1b8d6e8b4d8d","slug":"exchange-of-old-currency-continue-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में जारी है 500 और 1000 के पुराने नोट की अदला-बदली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में जारी है 500 और 1000 के पुराने नोट की अदला-बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 27 May 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद पुराने नोटों की अदला-बदली अभी तक जारी है। ठाणे पुलिस ने चलन से बाहर हुए ऐसे ही 500 और 1000 के 98 लाख रुपये के नोट जब्त किए है। नोट की अदला-बदली के मामले में पुलिस ने मुंबई उपनगर के चेम्बूर निवासी व्यवसायी प्रितेश मनसुख छाड़वा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ठाणे क्राइम ब्रांच के एपीआई अविराज कुराडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक व्यक्ति पुराने नोटों की अदला-बदली के लिए मुंब्रा स्थित एक शो रूम में आ रहा है। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे के मार्गदर्शन में एपीआई एसबी चौधरी की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को शोरूम की तरफ जाते हुए ब्राउन रंग की एक होंडा सिटी कार दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी ली तो कार की डिक्की में आम के बक्से में रखे हुए 500 और 1000 के 98 लाख मूल्य के नोट मिले। पुलिस ने कार सहित नोटों को जब्त कर लिया और कार चला रहे प्रितेश मनसुख छाड़वा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन