फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   except Pakistan other Neighbouring countries will attend PM Narendra Modi oath taking ceremony

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे आठ देशों के नेता, पाकिस्तान को न्योता नहीं

Tue, 28 May 2019 06:28 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 28 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
except Pakistan other Neighbouring countries will attend PM Narendra Modi oath taking ceremony
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ समारोह में बिम्सटेक समेत आठ देशों के नेता शामिल होंगे। बिम्सटेक में भारत के अलावा भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश हैं। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरिशस के पीएम को भी न्योता भेजा गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन देशों की यात्रा पर होने की वजह से शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।


loader

माना जा रहा है कि पाकिस्तान को शपथ ग्रहण से दूर रखने के लिए सार्क के नेता नहीं बुलाए गए। मोदी ने 2014 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सार्क के नेताओं को बुलाया था। इस बार आमंत्रण से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि सरकार दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान से दूरी बनाए रखेगी। लेकिन, बाकी पड़ोसी देशों के साथ संबंध बढ़ाए जाएंगे। 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जब फोन पर मोदी को बधाई दी थी, तब न तो भारत की ओर से उन्हें न्योता दिया गया और न ही उन्होंने आने की इच्छा जताई थी। 





कूटनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके जरिये भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। संदेश दिया जा रहा है कि नए कार्यकाल में भारत के उसके साथ किस तरह के संबंध होंगे। जबकि पिछले शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी सदस्य देशों को बुलाया गया था। तब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी इसमें शिरकत की थी। 2016 के बाद से ही भारत सार्क की जगह बिम्सटेक को बढ़ावा दे रहा है। आमंत्रण से ये बात स्पष्ट भी हो गई है कि नई सरकार के कार्यकाल में भी यही नीति जारी रहेगी।  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। मंत्रिपरिषद के कई सदस्य भी पीएम मोदी के साथ शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण की जानकारी दी।


क्या है बिम्सटेक

6 जून 1997 दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी देशों बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाइलैंड इनकॉमिक कॉर्पोरेशन नाम से एक क्षेत्रीय समूह की स्थापना की। 22 दिसंबर 1997 को म्यांमार भी इसका पूर्णकालिक सदस्य बन गया और इसका नाम BIMSTEC कर दिया गया। 2004 में नेपाल और भूटान भी इसके सदस्य बन गए। 31 जुलाई 2004 को इसके नाम बदलते हुए 'बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फ़ॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकनॉमिक कोऑपरेशन' कर दिया गया। इसका एजेंडा आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed