फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Example of communal harmony Muslim community helped in funeral of Hindu person in Mumbai

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुंबई में हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दी मदद

Wed, 13 May 2020 02:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 May 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Example of communal harmony Muslim community helped in funeral of Hindu person in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच मुंबई में सांप्रदायिक सौहार्द्र की एक मिसाल देखने को मिली है जब सिवड़ी क्षेत्र में 72 वर्षीय एक हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदद की। बंद की वजह से मृतक के रिश्तेदारों यहां नहीं पहुंच पाए थे।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीने से पांडुरंग उबाले लकवाग्रस्त थे। उनकी मौत सोमवार को सिवड़ी के जकरिया बंदर क्षेत्र में हो गई। वह कई दशक से मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई और मुंलुंड तथा बेलापुर में रहनेवाले उनके रिश्तेदार लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


उबाले की पत्नी और बेटा अकेले अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने मुस्लिम पड़ोसियों को दी। इसके बाद पड़ोसी मदद के लिए आगे आए और अर्थी भी उन्होंने ही बनाई। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले आसिफ शेख ने कहा कि हम उबाले को लंबे समय से जानते थे। वह हमारे त्योहारों में और हम उनके त्योहारों में भी हिस्सा लेते थे। हम सभी उन्हें अलविदा कहने और अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने भी उपनगरीय बांद्रा में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अपने हिंदू पड़ोसी को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया था। मृतक के रिश्तेदार बंद की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed