फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ex union minister and Industrialist Kamal Morarka is no more

उद्योगपति कमल मोरारका नहीं रहेः चंद्रशेखर सरकार में रहे थे केंद्रीय मंत्री

Fri, 15 Jan 2021 11:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ex union minister and Industrialist Kamal Morarka is no more
कमल मोरारका, उद्योगपति - फोटो : Social Media
उद्योगपति कमल मोरारका का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह 1988 से 1994 तक जेडीएस से राज्यसभा सदस्य भी रहे थे। उनकी खेल में गहरी रूचि थी। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उनका जन्म परंपरागत मारवाड़ी परिवार में 18 जून 1946 को हुआ था। वह मोरारका आर्गेनिक के चेयरमैन थे। उन्होंने अपने गृह नगर शेखावाटी में जैविक खेती को बढ़ावा देने में योगदान दिया था। 
विज्ञापन

 


राजस्थान के पूर्व मंत्री व नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोरारका के निधन की जानकारी दी। शर्मा ने ट्वीट में लिखा-पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रसिद्ध उद्योगति कमल मोरारका जी के निधन से स्तब्ध हूं। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed