{"_id":"56f2c2734f1c1b9655f14d42","slug":"ex-pakistan-army-men-can-attack-on-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का पूर्व सैनिक कर सकता है दिल्ली पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान का पूर्व सैनिक कर सकता है दिल्ली पर हमला
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
पाकिस्तान के एक पूर्व सैनिक के पंजाब के रास्ते भारत में घुसने के कारण दिल्ली, पंजाब और असम की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस सैनिक योजना राजधानी दिल्ली में होली के मौके पर होटलों और अस्पतालों में धमाका करने की है।
विज्ञापन
राज्यों की पुलिस को भेजे एक संदेश में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व सैनिक मोहम्मद खुर्शीद आलम उर्फ जहांगीर २६ फरवरी को छह अन्य आतंकियों के साथ पठानकोट से लगी सीमा से भारत में घुसा था। वह असम में आतंकी संगठनों के साथ काम कर चुका है।
विज्ञापन
इस समूह की योजना होली से पहले या उस मौके पर दिल्ली के होटलों और अस्पतालों में नागरिकों की हत्या करना है। एजेंसियों ने कहा है कि आलम ने सितंबर २०१५ में असम के बारपेटा जिले में एक मदरसे का दौरा किया था। वह उस मदरसे में पांच दिन तक रहने के बाद भूटान से लगे चिरांग जिले के लिए रवाना हो गया। उसने असम के धुब्री जिले के एक मदरसे का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन