फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-Maharashtra CM Prithviraj Chavan says Anti-social elements twisted it out of context on gold statement

ट्रस्टों से सोना लेने के बयान पर घिरे पृथ्वीराज चव्हाण, भाजपा के हमले के बाद दी सफाई

Fri, 15 May 2020 01:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 15 May 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Ex-Maharashtra CM Prithviraj Chavan says Anti-social elements twisted it out of context on gold statement
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : ANI

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के कोरोना संकट के दौरान देश के सभी धार्मिक ट्रस्टों में रखे सोने के भंडार का इस्तेमाल करने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान को लेकर भाजपा अब चव्हाण पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की तुलना मुगल आक्रमणकारियों से की है।  


विज्ञापन

 

विवाद के बाद अब पूर्व सीएम ने अपनी सफाई में कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। वह ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव नया नहीं है। जब भी राष्ट्रीय आर्थिक संकट आता है, तो प्रधानमंत्री सोना संग्रह करने का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चव्हाण ने कहा है, 'पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पुनरुद्धार पैकेज की घोषणा की थी। लेकिन सवाल पूछा गया है कि सरकार इन संसाधनों को कैसे जुटाएगी। मैंने सुझाव दिया था कि सरकार विभिन्न व्यक्तियों और धार्मिक ट्रस्ट से उनके पास पड़े बेकार सोने को जमा करने के लिए कहे।'

उन्होंने कहा, 'असामाजिक तत्वों ने इसे संदर्भ से बाहर कर दिया और ऐसा दिखाने की कोशिश की कि मैंने एक विशेष धर्म पर टिप्पणी की थी। अब मैं इसको लेकर उचित कानूनी प्राधिकारियों के साथ काम करने जा रहा हूं और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मेरा सुझाव कोई नई बात नहीं थी। जब भी कोई राष्ट्रीय आर्थिक संकट आता है तो देश के प्रधानमंत्री सोने का संग्रह करने का सहारा लेते हैं।'

भाजपा हुई हमलावर
इसे लेकर भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया ने पृथ्वीराज से सवाल किया है कि क्या सोनिया गांधी ने उनसे ये मांग करने के लिए कहा है।
 

वहीं, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेताओं की तुलना मुगल आक्रमणकारियों से की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मुझे कभी संदेह नहीं था कि कांग्रेस और मुगल आक्रमणकारियों में कोई अंतर है जिन्होंने मंदिरों को लूटा।   
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed