फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex IAF chief S P Tyagi get bail from Patiyala House court

अगस्ता केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को जमानत

Mon, 26 Dec 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ex IAF chief S P Tyagi get bail from Patiyala House court
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी हैं एसपी त्यागी - फोटो : getty
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी पूर्व वायु सेना चीफ एसपी त्यागी को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने त्यागी को सोमवार को जमानत दे दी। 3600 करोड़ के वीवीआईपी होलिकॉप्टर डील घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दे दी थी। इससे पहले 14 दिसंबर तक एसपी त्यागी समेत तीन को सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया था। 
विज्ञापन


 सीबीआई का  कहना है कि फरवरी 2005 में फिनमेकेनिका के जनरल मैनेजर (जीएम) भारत आए थे और एसपी त्यागी से मिले थे।  जांच एजेंसी का आरोप है कि एसपी त्यागी ने 1 जनवरी 2005 को वायु सेना अध्यक्ष बनने के बाद हेलीकॉप्टर खरीद के मानकों में फेरबदल करवाया था। इसके बाद फिनमेकेनिका इस रक्षा सौदे के लिये बोली लगाने की अधिकारी बन गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे के लिये ऊंचाई के मानकों को घटाकर 6000 मीटर से 45 सौ मीटर कर दिया गया था। जबकि इससे पहले वायु सेना 6000 मीटर तक उड़ान करने की क्षमता को मानक मानकर सौदा करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed