फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-cop Waze reiterates bribery allegations against Anil Deshmukh; CM, Fadnavis assure inquiry

सियासत: अनिल वाजे मामले में BJP-NCP शरद गुट की जुबानी जंग, फंसाने की साजिश के आरोप पर CM शिंदे बोले- जांच होगी

Sun, 04 Aug 2024 01:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Aug 2024 01:31 AM IST
सार

सचिन वाजे ने एक बार फिर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिंदे ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Ex-cop Waze reiterates bribery allegations against Anil Deshmukh; CM, Fadnavis assure inquiry
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी ने एक बार फिर पूर्व गृह मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर देशमुख ने कहा है कि यह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक नई चाल है। 

विज्ञापन


वहीं मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह विभाग मामले की जांच करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध के इरादे से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’
विज्ञापन


जेल में बंद है वाजे

वाजे ‘एंटीलिया’ बम कांड और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी है। वाजे इस समय नवी मुंबई की तलोजा केंद्रीय जेल में बंद है और उन्होंने देशमुख के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोपों को दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्टोरेंट से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। आरोपों के बाद देशमुख ने 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
 

वाजे ने इसके पहले एक जांच आयोग को बताया था कि उसने देशमुख के निर्देश पर उनके सहयोगियों को रकम दी थी।

देशमुख बोले- फडणवीस ने मुझे फंसाने के लिए वाजे का इस्तेमाल किया
वाजे द्वारा आरोपों को दोहराने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल देशमुख ने कहा, ‘‘सचिन वाजे के आरोप देवेंद्र फडणवीस की नयी चाल है क्योंकि कुछ दिन पहले मैंने फडणवीस पर आरोप लगाया था कि कैसे उन्होंने तीन साल पहले मुझे उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को फंसाने के लिए दबाव बनाया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस शायद नहीं जानते कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने सचिन वाजे के बारे में कहा है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे हत्या के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था और वह ऐसा शख्स नहीं है जिस पर भरोसा किया जा सके।’’ देशमुख ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने उन्हें फंसाने के लिए आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति का इस्तेमाल किया।

देशमुख ने हाल में दावा किया था कि फडणवीस जब नेता प्रतिपक्ष थे तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के खिलाफ हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।



फडणवीस ने आरोपों से इनकार किया और देशमुख के कई ऑडियो-विजुअल क्लिप जारी करने की धमकी दी, जिस पर देशमुख ने पलटवार करते हुए दावा किया कि उनके पास वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ गंभीर आरोपों वाली एक पेन ड्राइव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed