फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex CM of Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chauhan tease Rahul Gandhi over his resignation

शिवराज सिंह का तंज, कांग्रेस के डूबते जहाज से कूदने वाले पहले शख्स हैं राहुल गांधी

Fri, 28 Jun 2019 02:35 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ex CM of Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chauhan tease Rahul Gandhi over his resignation
शिवराज सिंह चौहान(File Photo)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर से तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल, कांग्रेस को बचाने की कोशिश करने के बजाय पार्टी के डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स हैं। उन्होंने चुटली ली कि कोई नहीं जानता है कि कांग्रेस का मौजूदा अध्यक्ष कौन है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के प्रमुख चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में भी गांधी पर यही तंस कसा था। उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस का अभी अध्यक्ष कौन है? हमने सुना था कि जब जहाज डूबता है तो कप्तान इसे बचाने के लिए सबसे अंत तक रहता है। लेकिन कप्तान (गांधी) कांग्रेस के जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं।

विज्ञापन

11 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान

इसके अलावा पत्रकारों से चौहान ने कहा कि भाजपा देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए अगले महीने से 35 दिन लंबा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। यह अभियान खासकर उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां पार्टी सत्ता में नहीं है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान छह जुलाई को शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि अभियान का नाम ‘संगठन पर्व’ है। इस अभियान की अहमियत ऐसे क्षेत्रों और राज्यों में होगी जहां भाजपा पर्याप्त मजबूत नहीं है। जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कश्मीर घाटी और सिक्किम समेत अन्य राज्यों में यह अभियान विशेष तौर पर चलाया जाएगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed