सड़कों पर गड्ढों के चलते हर रोज होती है सात लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर जगह-जगह मौजूद गड्ढे कई बार आपकी ड्राइविंग का मजा किरकिरा कर देते होंगे। कई बार इन गड्ढों के चलते हादसे भी होते हैं, खासकर बारिश के मौसम में लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल गड्ढों के चलते कितने लोगों की मौत होती है। पिछले चार सालों में सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण लगभग 11,386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस हिसाब से हर रोज लगभग 7 लोगों की मौत इन गड्ढों के चलते होती है।
पढ़ें: नक्सल प्रभावित इलाकों में 11,000 करोड़ की सड़क
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गड्ढों के चलते सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल 3,428 लोगों की मौत हुई है। जबकि मध्यप्रदेश में 1,410, मध्यप्रदेश में 1,244, पश्चिम बंगाल में 783, बिहार 659, गुजरात 597, आंद्र प्रदेश 497, तमिलनाडु 481, राजस्थान में 400 और पंजाब 367 मौत हुई है।
साल दर साल बढ़ते रहे आंकड़े
सूत्रों की मानें तो आंकड़े इससे कहीं अधिक है, क्योंकि बहुत से केस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है। साल दर साल गड्ढों के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता गया है। 2013 में 2,607, 2014 में 3,039 और 2015 में 3,416 हो गया। हालांकि 2016 में इस आंकड़े में कमी आई, और वह घटकर 2,324 पर पहुंच गया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कुछ राज्यों में मौत की वजह केवल गड्ढे ही नहीं रोड की चौड़ाई, वाहनों की आबादी और बारिश भी है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में देश की सड़का का कुल 43 फीसदी हिस्सा है।