{"_id":"58643e154f1c1b724feeb0d2","slug":"government-okays-rs-11-000-crore-road-projects-for-naxal-hit-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल प्रभावित इलाकों में 11,000 करोड़ की सड़क परियोजना को हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नक्सल प्रभावित इलाकों में 11,000 करोड़ की सड़क परियोजना को हरी झंडी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
highway
सरकार ने नक्सल प्रभावित लगभग 40 जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिये 11,000 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के माध्यम से सड़क संपर्क बढ़ाने और सड़कों की खस्ता हालत में सुधार करने काम किया जाएगा।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदन ‘नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क परियोजना’ के तहत तकरीबन 35 नक्सल प्रभावित जिलों में सड़क बनाने का काम किया जाएगा। नक्सली हमलों के अधिकतर मामले इन्हीं जिलों में होते हैं जो कि सुरक्षा कि दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। इस योजना को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के अंतर्गत क्रियान्वित किया जाएगा।
जिसमें 54,00 किलोमीटर सड़क का निर्माण व मरम्मत की जाएगी इसी के साथ 126 पुल, नालों का भी निर्माण किया जाएगा जिसका कुल खर्च 11,724.53 करोड़ रुपये आयेगा। वित्त मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय को वित्त वर्ष 2016-2017 से लेकर 2019-2020 के लिये 7,034.72 करोड़ का फंड आवंटित करेगा। जिसके बाद परियोजना को लागू करने और प्रायोजित करने की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास मंत्रालय का होगी।