फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   every day atleast 10 thousand children can not go to school due to toothache

दांत दर्द से हर दिन 10 हजार बच्चे नहीं जा पाते स्कूल

Wed, 22 Mar 2017 04:02 AM IST
पवन कुमार/ नई दिल्ली
पवन कुमार/ नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
every day atleast 10 thousand children can not go to school due to toothache
भारत में दांत की बीमारियों गंभीरता से नहीं लेने का ही नतीजा है कि बीमारी बढ़ने पर मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। एक अध्ययन के मुताबिक भारत में प्रतिदिन दांत दर्द की वजह से हर दिन करीब 10 हजार बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। एम्स के दंत विभाग के चिकित्सकों ने अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर यह दावा किया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दंत विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि देश के करीब 45 फीसदी स्कूली बच्चे किसी न किसी प्रकार की दांत की बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें से 25 फीसदी बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से करीब 10 हजार बच्चे दांतों में दर्द अथवा अन्य परेशानी से प्रतिदिन स्कूल नहीं जा पाते। डॉक्टरों ने बताया कि इस संबंध में कर्नाटक में एक बड़ा अध्ययन किया गया, जिसके आधार पर यह आंकड़ा निकाला गया है।
विज्ञापन


एम्स के दंत विभाग के प्रमुख डॉ. ओ.पी. खरबंदा ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि एम्स में इलाज कराने आने वाले ऐसे बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। एम्स में 60 फीसदी ऐसे बच्चे आते हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष या इससे भी कम होती है। ऐसे बच्चों के दांत शुरुआती दौर में गंदे और इसके बाद काले होने लगते हैं। इसके बाद दांतों में संक्रमण और दांत गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed