{"_id":"59d55ee24f1c1bcb538b5ca2","slug":"european-middleman-carlos-gerosa-held-in-agustawestland-vvip-choppers-deal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड मामले में यूरोपीय दलाल इंटरपोल के कब्जे में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में यूरोपीय दलाल इंटरपोल के कब्जे में
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Oct 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला
- फोटो : PTI
3,600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर सौदा मामले में वांटेड यूरोपीय दलाल कार्लोस गेरोसा को इटली में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने इंटरपोल को नोटिस दिया था जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी राजनयिक माध्यमों से कार्लोस गेरोसा को जल्द भारत लाने का प्रयास करेगी। मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल ईडी द्वारा इंटरपोल को दिए गए नोटिस के आधार पर कुछ दिनों पहले इटली में उसे हिरासत में लिया गया।
वैश्विक पुलिस ने एजेंसी को उसकी हिरासत के बारे में जानकारी दे दी है और इस संबंध में एक प्रत्यर्पण आवेदन भेज दिया गया है। गेरोसा को तब हिरासत में लिया गया जब वह स्विट्जरलैंड से इटली जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि ईडी और सीबीआई की एक संयुक्त टीम इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर सौदा मामले में 70 वर्षीय गेरोसा उन तीन दलालों में शामिल है जो इस मामले में वांटेड हैं। उससे पूछताछ और उसके बयान इस मामले की जांच कर रही सीबीआई और ईडी दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ईडी ने गेरोसा के साथ ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स और इतावली गिडो हैश्के के खिलाफ पिछले साल इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।