फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Essar Steel offered to repay Rs 54389 crore to banks

कर्ज में डूबी एस्सार स्टील ने बैंकों को दी 54389 करोड़ रुपये चुकाने की पेशकश

Fri, 26 Oct 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
Essar Steel offered to repay Rs 54389 crore to banks

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार स्टील के मामले में बृहस्पतिवार को एक नया मोड़ आ गया। कंपनी पर अपना मालिकाना हक बनाए रखने के लिए उसके प्रमोटर्स रूइया परिवार ने सभी तरह के कर्जदारों को कुल 54,389 करोड़ रुपए चुकाने की पेशकश की है। रुइया परिवार ने कर्जदारों को सभी कर्ज खत्म करने और कंपनी को दिवालिया व ऋणशोधन प्रक्रिया से बाहर निकालने के बदले 47,507 करोड़ रुपये तत्काल नकद के रूप में चुकाने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन

आर्सेलर मित्तल ने रखा था 42.202 करोड़ रुपये दे ने का प्रस्ताव

रुइया परिवार के इस प्रस्ताव को दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक आर्सेलर मित्तल की तरफ से एस्सार स्टील का अधिग्रहण करने के लिए की गई पेशकश से बेहतर माना जा रहा है। आर्सेलर मित्तल ने कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (ऋणदाताओं की समिति) को अधिग्रहण के बदले 42,202 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा था। 

आर्सेलर मित्तल के इस प्रस्ताव पर कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स के फैसला लेने से पहले ही रुइया परिवार ने अपनी पेशकश रख दी है। ऐसे में यह मामला रोचक हो गया है। बता दें कि कंपनी पर कर्जदाताओं का करीब 49 हजार करोड़ रुपये का बकाया है, जिसके लिए उन्होंने इसे नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed