फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Essar allegedly tapped Ambani brothers, Suresh Prabhu, Vajpayee PMO staff

बड़ा खुलासा: एस्सार समूह ने केंद्रीय मंत्रियों और अंबानी बंधुओं के फोन टैप कराए

Fri, 17 Jun 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
Essar allegedly tapped Ambani brothers, Suresh Prabhu, Vajpayee PMO staff
एस्सार पर लगे गंभीर आरोप - फोटो : Getty

देश के दिग्गज कंपनियों में गिनी जाने वाली एस्सार कंपनी पर साल 2001 से 2006 के बीच कई वीआईपी और बड़े उद्योगपतियों के फोन टैप कराने का आरोप लगा है। कंपनी ने एनडीए-प्रथम और यूपीए-प्रथम सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और उद्योगपतियों के फोन टैपिंग कराए थे। करीब 15 साल पहले अंजाम दिए गए इस साजिश की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एस्सार ने 2001 से 2006 के बीच जिन बड़े राजनेताओं के और उद्योगपतियों के फोन टैप कराए उनमें वर्तमान रेल मंत्री सुरेश प्रभु, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल, राम नाइक, मौजूदा गृह सचिव राजीव महर्षि, प्रमोद महाजन और अमर सिंह समेत रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी, रिलायंस कम्यूनिकेशन के मालिक अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी, आईडीबीआई बैंक के प्रमुख पीपी वोहरा, आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीवी कामथ और आईसीआईसीआई के ही पूर्व संयुक्त एमडी का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इस मामले को उजागर करने वाले शख्स का नाम सुरेन उप्पल है जो मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं और सर्वोच्च न्यायालय में वकील भी है। 1 जून 2016 को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उप्पल को एस्सार समूह के उसी कर्मचारी ने फोन टैपिंग से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जिसने उक्त सभी लोगों के फोन टैप किए। इसकी जानकारी एक डायरी में दर्ज की गई थी जिसमें संबंधित लोगों के फोन पर बातचीत का पूरा लॉग नोट किया गया है। साथ ही डायरी में उन नंबरों की भी जानकारी भी है जिन्हें टैप किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed