फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ESIC annual check-up of insured members above 40 years of age begins, 100 bedded hospital in Gurugram will have a capacity of 500

ईएसआईसी : 40 से ज्यादा उम्र वाले बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच शुरू, गुरुग्राम में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की क्षमता 500 होगी 

Sun, 05 Dec 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 03:42 AM IST
सार

40 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले ईएसआईसी बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच की शुरुआत केंद्रीय श्रम मंत्री ने की। यह जांच पायलट मोड में अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआईसी अस्पतालों में होगी।
 

विज्ञापन
ESIC annual check-up of insured members above 40 years of age begins, 100 bedded hospital in Gurugram will have a capacity of 500
ईएसआईसी अस्पताल में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के 40 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच की शुरुआत केंद्रीय श्रम मंत्री भूपिंदर यादव ने की। यह जांच पायलट मोड में अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआईसी अस्पतालों में होगी।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की क्षमता होगी 500, मेरठ में नया बनेगा
उधर, ईएसआईसी की 186वीं बैठक में सेवाओं के विस्तार के लिए गुरुग्राम के एचएसआईआईडीसी, मानेसर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 500 बिस्तर करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि बीमित सदस्यों के फ्री मेडिकल चेकअप अभियान का लक्ष्य स्वस्थ भारत का स्वप्न साकार करना है। इस समय निगम के बीमित सदस्य 3.5 करोड़ हैं। यह संख्या 5 करोड़ पहुंचने के बाद इस पायलट प्रोजेक्ट का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईएसआईसी अपने अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी में बदलने का इच्छुक है, ताकि मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता न हो। उन्होंने ईएसआईसी लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए संतुष्ट नाम का मोबाइल एप भी लांच किया।


गुरुग्राम के मानेसर में 500 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के संबंध में उन्होंने बताया कि इसके लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 8.7 एकड़ जमीन चिह्नित की है। मेरठ में 100 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो एकड़ जमीन चिह्नित की है और इसे बिना किसी शुल्क 90 साल के लिए दे दिया है। बैठक में इस अस्पताल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed