फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Epidemic stress threatens the physical and emotional health of the elderly

कोरोना महामारी में तनाव से बुजुर्गों के शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को खतरा 

Thu, 29 Oct 2020 07:35 AM IST
Kuldeep Singh मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला
मनीष कुमार सिंह, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Epidemic stress threatens the physical and emotional health of the elderly
महामारी के कारण बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर - फोटो : फाइल फोटो

महामारी के कारण बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। वायरस से सबसे ज्यादा इन्हें खतरा है तो दूसरा घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वे चिंतित भी हैं। नतीजतन हर 10 में से एक बुजुर्ग को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने से उनका शरीर और भावनात्मक स्वास्थ्य खराब होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

विज्ञापन


अलर्ट... घर की आर्थिक स्थिति को लेकर हर 10 में एक बुजुर्ग चिंतित 
एम्स दिल्ली के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर राजेश सागर बताते हैं कि महामारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आर्थिक व्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। इसका सीधा असर देश के औसतन हर घर पर पड़ा है। किसी घर में किसी की नौकरी चली गई है तो कई परिवार ऐसे हैं जो आधे वेतन पर घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, ईएमआई और घर के बुजुर्गों की दवा का खर्च जैसे तैसे उठा रहे हैं यह तनाव का अहम कारण है।
विज्ञापन


बुजुर्ग घर और परिस्थिति को लेकर चिंतित रहते हैं पर चाहकर भी को वह कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में उन्हें अनिद्रा , घबराहट उदासी, पैनिक अटैक, रात को डरावने सपने आदि जैसी तकलीफ हो सकती है। घर परिवार की चिंता से उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परिस्थिति में खुद को रखें मजबूत 
बंगलूरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के मनोरोग विभाग के डॉक्टर शिव शंकर रेड्डी का कहना है कि बुजुर्गों को किसी परिस्थिति में डालना या घबराना नहीं है। तनाव और विराट को जितना अपने ऊपर हावी होने देंगे उतनी अधिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपकी बढ़ सकती हैं। स्वजन उनके साथ समय बिताएं।


मनोरोग पीड़ित बुजुर्गों पर्दे अधिक ध्यान
मनोरोग से ग्रसित बुजुर्गों पर इस समय अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह के लोगों पर तनाव और बड़बड़ाने की तकलीफ बढ़ सकती है। तनाव वाले जो मरीज सामान्य हालत में है लेकिन दवा ले रहे हैं उनको तकलीफ दोबारा उभर सकती है। कोई बुजुर्ग तनाव, अवसाद, अनिद्रा या खाना नहीं खा रहा है तो बिना देर किए डॉक्टर से मिले। समय पर समस्या का निदान बेहद जरूरी है।
 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • किसी परिस्थिति को लेकर उन्हें घबराने ना दें।
  • खानपान पौष्टिक रखें, दवा समय पर देते रहें।
  • बुजुर्गों के सामने कोई नकारात्मक बात ना करें।
  • जिस कमरे में रहते हैं वहां साफ सफाई रखें।
  • घर परिवार के लोग उनके साथ समय बिताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed