Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environmental activist Disha Ravi said: TRP seekers convicted me

टूलकिट मामला: दिशा रवि ने कहा- टीआरपी चाहने वालों ने मुझे दोषी करार दिया 

Sun, 14 Mar 2021 04:36 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Amit Mandal Updated Sun, 14 Mar 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
Environmental activist Disha Ravi said: TRP seekers convicted me
दिशा रवि

पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि ने जेल के दौरान के अपने अनुभवों पर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस बात पर हैरत जताई कि पर्यावरण के बारे में सोचना कब से अपराध हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी स्वायत्तता का उल्लंघन किया गया और उन्हें टीआरपी चाहने वाले न्यूज चैनलों ने दोषी करार दिया। अपनी गिरफ्तारी और फरवरी में पुलिस और न्यायिक हिरासत में बिताए समय पर दिशा ने लिखा है कि  गिरफ्तारी के वक्त मेरी स्वायत्तता का उल्लंघन किया गया और मेरी तस्वीरें हर कहीं प्रसारित की गईं। मुझे कोर्ट ने नहीं,  टीआरपी चाहने वाले न्यूज चैनलों ने दोषी करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने उनकी सहायता करने के लिए लोगों का आभार जताया जो स्वत: उनके केस को लड़ने के लिए आगे आए। रवि ने कहा कि उनके लिए बीते कुछ दिन काफी दर्द भरे रहे। लेकिन उनका क्या जो अभी भी जेल में हैं और जिन्हें सहायता नहीं मिली। न्यूज चैनलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा कि उन गरीबों का क्या जिनकी कहानी बिकने वाली नहीं है, आपके स्क्रीन के लायक नहीं है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बस्तर के एक कार्यकर्ता सोनी सोरी का जिक्र किया जिसे रोज धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि देशद्रोह के मामले में बीते16 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दिशा को गिरफ्तार किया था। उन्हें किसानों के लिए टूलकिट शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली कोर्ट ने 23 फरवरी को यह कहते हुए रवि को जमानत दी कि उनके खिलाफ किसी प्रकार के विभाजनकारी गतिविधियों के तथ्य नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed