फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Entries invited for amar ujala Shabd Samman-2025, proposals recommendations can be sent by 30 september

Shabd Samman: शब्द सम्मान-2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 30 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव और अनुशंसाएं

Mon, 18 Aug 2025 04:02 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 18 Aug 2025 04:02 AM IST
सार

शब्द सम्मान 2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने की घोषणा हो चुकी है। प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान के तहत पांच-पांच लाख के दो आकाशदीप अलंकरण, एक-एक लाख रुपये के पांच अन्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं। 
 

विज्ञापन
Entries invited for amar ujala Shabd Samman-2025, proposals recommendations can be sent by 30 september
अमर उजाला शब्द सम्मान-2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान की सातवीं कड़ी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2025 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

किसी रचनाकार के समग्र अवदान के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान
(थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान और (भाषा बंधु) हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। इस वर्ष छाप (कथा वर्ग) में कथा संग्रह को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत भी कविता को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र और सितांशु यशश्चंद्र अलंकृत किए जा चुके हैं।


30 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव और अनुशंसाएं
शब्द सम्मान-2025 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2024 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed