{"_id":"62c930cab5f97e3bb3443aee","slug":"ensure-cows-not-slaughtered-on-bakrid-maharashtra-speaker-narvekar-wrote-to-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bakrid: महाराष्ट्र में बकरीद पर गोवध न होने दें, स्पीकर नार्वेकर ने डीजीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bakrid: महाराष्ट्र में बकरीद पर गोवध न होने दें, स्पीकर नार्वेकर ने डीजीपी को लिखा पत्र
Sat, 09 Jul 2022 01:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:09 PM IST
सार
स्पीकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर कहीं भी गोवध न हो पाए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 10 जुलाई को बकरीद के मौके पर राज्य में गोवध नहीं होने देने की मांग की है। नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ को इस बारे में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
स्पीकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर कहीं भी गोवध न हो पाए। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा-शिवसेना सरकार ने गोवध पर प्रतिबंध लगाया था। गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल ने भी की थी यह अपील
बता दें, इससे पहले असम से लोकसभा सदस्य और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वे ईद के मौके पर गायों का वध न करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय की पूजा करता है, इसलिए इसकी बलि नहीं दी जाना चाहिए।
विज्ञापन