फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enough Evidence For ED says BJP Leader Shaina NC On MUDA Land Allotment Scam news in hindi

MUDA Scam: 'ईडी के पास अपना काम करने के लिए काफी सबूत हैं', मुदा घोटाले पर बोलीं भाजपा नेता शाइना एनसी

Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा कि मुदा घोटाला एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का ढेर है और चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुआवजे के तौर पर आवंटित भूमि लौटाने की पेशकश की। इससे यह स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
Enough Evidence For ED says BJP Leader Shaina NC On MUDA Land Allotment Scam news in hindi
शाइना एनसी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता शाइना एनसी ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुदा) घोटाले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास अपना काम करने के लिए काफी सबूत है। मुदा भूमि आवंटन घोटाले के सिलसिले में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ जांच शुरू करने वाली ईडी ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल की। उन्होंने मुदा घोटाले को भ्रष्टाचार का ढेर बताया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा, "चाहे मुदा चेयरमैन का इस्तीफा हो या सिद्धारमैया द्वारा आवंटित भूमि लौटाने की पेशकश, ईडी के पास चार्जशीट दायर करने और अपना काम करने के लिए काफी सबूत हैं। मुदा घोटाला एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का ढेर है और चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुआवजे के तौर पर आवंटित भूमि लौटाने की पेशकश की। इससे यह स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार हुआ है।" 
विज्ञापन


मुदा चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
बता दें कि बुधवार को मुदा चेयरमैन ने मैरीगौड़ा ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, "मैंने सीएम के निर्देश के बाद इस्तीफा दिया। इसके अलावा मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थी, जिसके कारण मैंने इस्तीफा दिया। मेरे पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जिसके कारण मैंने इस्तीफा दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने सिद्धारमैया को घेरा
मुदा चेयरमैन के इस्तीफा देने के तुरंत बाद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सिद्धारमैया समेत कांग्रेस पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि मुदा चेयरमैन ने कुछ देर पहले इस्तीफा दे दिया और सीएम सिद्धारमैया ने जमीन लौटाने की पेशकश की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेता सिर से लेकर पैर तक मुदा घोटाले में लिप्त हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल ही चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में बताया गया कि कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम के फंड को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed