फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   English news portal founder arrested in Tamil Nadu Coimbatore on charges of carrying false reports over COVID-19: Police

अंग्रेजी समाचार पोर्टल पर कोरोना को लेकर झूठी खबरें प्रसारित करने का आरोप, संस्थापक गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 24 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
English news portal founder arrested in Tamil Nadu Coimbatore on charges of carrying false reports over COVID-19: Police
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 राहत कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ झूठी और उकसावे वाली खबरें देने के आरोप में एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल के संस्थापक को कोयंबटूर में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ‘सिम्प्लिसिटी’ पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीटीआई की खबर के अनुसार, कोयंबटूर के माकपा सांसद पी आर नटराजन ने राजापांडियन की गिरफ्तारी की निंदा की है। कोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले पोर्टल के एक पत्रकार और फोटोग्राफर से मामले के संबंध में चार घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

प्राथमिकी के अनुसार पोर्टल ने ऐसी खबरें दी थी कि कोरोना वायरस से निपटने में शामिल सरकारी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और कर्मचारियों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया और जन वितरण प्रणाली के तहत कर्मचारी गरीबों के लिए निर्धारित राहत कोष में गबन कर रहे हैं।


पोर्टल सरकार के खिलाफ टि्वटर, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी तरह से झूठी खबरें पोस्ट कर रहा था। प्राथमिकी के अनुसार ये खबरें उकसावे वाली है और कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ कर सकती है तथा पीडीएस गतिविधियों को बाधित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed