फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate summons Maharashtra NCP president Jayant Patil in alleged IL&FS scam news and updates

IL&FS Scam: एनसीपी नेता जयंत पाटिल को ईडी का एक और नोटिस, 22 मई तक पेश होने के लिए कहा

Mon, 15 May 2023 10:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 May 2023 10:41 AM IST
सार

इससे पहले एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को शुक्रवार (12 मई) को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वे जांच एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Enforcement Directorate summons Maharashtra NCP president Jayant Patil in alleged IL&FS scam news and updates
Jayant Patil - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जयंत पाटिल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है। पाटिल को इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) से संबंधित कथित अनियमितताओं के एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ईडी की ओर से यह जयंत पाटिल को दूसरा नोटिस है। राकांपा नेता को ईडी के सामने 22 मई तक पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को शुक्रवार (12 मई) को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वे जांच एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे। जांच आईएल एंड एफएस समूह के ऋण और कोहिनूर सीटीएनएल में इक्विटी निवेश में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जो डिफॉल्टरों में से एक है। कोहिनूर सीटीएनएल दादर (पश्चिम) में कोहिनूर स्क्वायर टावर का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ईडी ने बुधवार को बुनियादी ढांचा विकास और वित्त कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में आईएल एंड एफएस की दो पूर्व ऑडिटर फर्मों- बीएसआर एंड एसोसिएट्स और डेलॉइट हॉकिन्स एंड सेल्स के खिलाफ खोजबीन की थी। इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL and FS) ने 2018 में दिवालियापन के लिए अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी द्वारा 2019 में आईएल एंड एफएस में कथित वित्तीय अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की गई थी। संघीय एजेंसी ने आईआरएल, आईटीएनएल  (IL&FS की समूह कंपनियां), इसके अधिकारी और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी पर संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed