फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate over 6200 crore bank fraud case updates ed Kolkata businessman arrest

Raid: झारखंड के 6210 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में कोलकाता का उद्योगपति गिरफ्तार, ED ने आभूषण-कारें जब्त कीं

Thu, 19 Dec 2024 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 06:33 AM IST
सार

ईडी ने मंगलवार और बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दक्षिण कोलकाता के बल्लीगंज में उनके आवास सहित पश्चिम बंगाल में 13 स्थानों पर छापे मारे। बयान के अनुसार समूह ने 11 सरकारी बैंकों और 5 वित्तीय संस्थानों से लोन लिया था।

विज्ञापन
Enforcement Directorate over 6200 crore bank fraud case updates ed Kolkata businessman arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को झारखंड में 6 हजार करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति और कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड के मालिक संजय सुरेका को गिरफ्तार किया है। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 8 विदेशी निर्मित लग्जरी कारें भी जब्त की हैं।

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से जारी बयान में बताया कि ईडी ने मंगलवार और बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दक्षिण कोलकाता के बल्लीगंज में उनके आवास सहित पश्चिम बंगाल में 13 स्थानों पर छापे मारे। बयान के अनुसार समूह ने 11 सरकारी बैंकों और 5 वित्तीय संस्थानों से लोन लिया था। ईडी की जांच में पता चला कि कॉनकास्ट समूह ने लोन के पैसों को स्थानांतरित करने के लिए अपने कर्मचारियों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर फर्जी संस्थाएं खोल रखी थी। डायवर्ट की गई राशि का इस्तेमाल निजी खर्चों और विभिन्न चल और अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया। फिलहाल ईडी सुरेका से बैंक धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि फर्जी कंपनियों के जरिए बड़ी मात्रा में धन स्थानांतरित किया गया है। ईडी की यह कार्रवाई 2022 में बैंक कंसोर्टियम की ओर से लोन फर्जीवाड़े की शिकायत पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed