{"_id":"5a90d8594f1c1ba3268bbf35","slug":"enforcement-directorate-is-investigating-the-transactions-of-around-144-suspicious-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB स्कैम: नीरव-चोकसी पर ED का हथौड़ा, मदद करने वाली 144 कंपनियां रडार पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB स्कैम: नीरव-चोकसी पर ED का हथौड़ा, मदद करने वाली 144 कंपनियां रडार पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
मोदी-चोकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 114 संदिग्ध कंपनियों द्वारा की गई ट्रांजैक्शन्स की जांच कर रही है। इन सभी कंपनियों का ताल्लुक हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से है। ईडी इस बात की जांच करेगा कि कहीं इन कंपनियों के जरिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तरीके को अपनाकर काले धन को सफेद तो नहीं किया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शायद इन कंपनियों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया हो।
विज्ञापन
वहीं ईडी ने गुरुवार को एक गोदाम से नीरव की सैकड़ों मंहगी घड़ियां सीज की हैं। इसके अलावा वर्ली के समुद्र महल के चार फ्लैटों से जब्त की गई महंगी पेंटिंग्स और सामानों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एजेंसी मोदी की देश में चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। एजेंसी ने कारोबारी की ज्वैलरी और दूसरे कीमती सामान को जब्त कर लिया है जिनकी कीमत 6,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गुरुवार को ईडी को सूचना मिली थी कि घाटकोपर के गोदाम में करोड़ों रुपए की महंगी घड़ियां रखी हुई हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने उस जगह पर रेड डाली और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि वह अभी घड़ियों के मूल्य की जांच नहीं कर पाए हैं। प्रारंभिक अनुमान में इन घड़ियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। ईडी के अधिकारियों को यह भी पता चला है कि नीरव के समुद्र महल में 6 नहीं बल्कि चार फ्लैट हैं। इन फ्लैटों में से तीन को डुप्लेक्स में बदल दिया गया है जिसे साल 2006 में उसने एक कारोबारी से खरीदा था। चौथा फ्लैट एक संस्था से खरीदा गया था जिसका ताल्लुक मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता से है। चारों फ्लैट की कीमत 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ईडी ने नीरव के परिवार से संबंधित 9 गाड़ियों को सीज कर दिया है जो समुद्र महल की पार्किंग में मौजूद थीं।