फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rg Kar Corruption Case Ed Raids in Financial Fraud Case at Former Principal’s Residence

RG Kar Case: आजी कर भ्रष्टाचार मामले में ED की छापेमारी, पूर्व प्रिंसिपल और उनके पिता के आवास समेत कई जगह दबिश

Thu, 12 Sep 2024 08:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

ईडी के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में घोष और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Rg Kar Corruption Case Ed Raids in Financial Fraud Case at Former Principal’s Residence
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। इस संबंध में ईडी ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कोलकाता और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पिता सत्य प्रकाश घोष का आवास भी शामिल है। टीम कोलकाता के चिनार पार्क स्थित संदीप घोष के आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के करीबी लोगों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के ताला इलाके में चंदन लोहया के फ्लैट और कालिंदी स्थित कार्यालय में छापे मारे। ईडी की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के चिनार पार्क स्थित घोष के पैतृक घर पर भी छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हमारे अधिकारी लोहया और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं। घोष ने टेंडर देने में उनकी मदद की थी। ईडी की एक अन्य टीम आरजी कर अस्पताल को उपकरण की आपूर्ति करने वाले संस्थान के कार्यालय में भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। सरकारी अस्पताल और संस्थान के बीच कुछ संदिग्ध लेन-देन है।

ईडी के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में घोष और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed