फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate: 4 banks helped Mumbai trader legalise Rs 150 crore

मुंबई में चार बैंकों ने 150 करोड़ का कालाधन किया सफेद

Mon, 26 Dec 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate: 4 banks helped Mumbai trader legalise Rs 150 crore

नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने में बैंक अधिकारियों को मिलीभगत का एक और मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के चार बैंकों से कहा कि उनके अधिकारियों ने झावेरी बाजार के एक सर्राफा कारोबारी की करीब 150 करोड़ की रकम को अवैध तरीके से सफेद किया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने आंख मूंद कर शेल कंपनियों (वे कंपनियां जो केवल कागज पर ही बनी हैं) के खातों में रकम जमा कराई। उस रकम को हवाला कारोबारी और बुलियन ट्रेडर्स के जरिए सफेद किया गया। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अवैध तरीके से जमा कराए गए नोटों की गिनती तक नहीं हुई। बैंक अधिकारियों ने नोटों की गिनती किए बिना डिपॉजिट रिसीप्ट भी जारी कर दी। बाद में पैसे कम या नकली नोट निकलने पर खातों से पैसे घटाकर करेक्शन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक कई ऐसे मामले सामने आए जब खातों में बड़ी रकम जमा की गई, लेकिन एक दिन बाद ही हजारों रुपये निकाल लिए गए। 

उधर आरोपी कारोबारी ग्राहकों से पैसे मिलने का दावा कर रहे हैं, लेकिव वे सबूत दे पाने में नाकाम रहे। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपियों के खाते फ्रीज कर दिए हैं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई होती, उन्होंने ज्यादातर रकम ठिकाने लगा दी। कुलमिलाकर 8 करोड़ ही रुपये ही फ्रीज किए जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed