फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement department arrests Mumbai based CA in money laundering case

ED ने 834 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग में दबोचा मुंबई का चार्टर्ड अकाउंटेंट

Sat, 28 Apr 2018 04:31 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Enforcement department arrests Mumbai based CA in money laundering case
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को करीब 834 करोड़ रुपये की गलत तरीके से मनी लांड्रिंग (काले धन को वैध करना) के आरोप में मुंबई के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को हिरासत में लिया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, 51 वर्षीय दिनेश जाजोदिया को उसकी मुंबई टीम ने पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने दावा किया है कि जाजोदिया यूएई, हांगकांग और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह की कई कंपनियों में निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। एजेंसी उसके करीब 125 यूएस डॉलर (834.37 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा कन्वर्टेबल बांड (एफसीसीबी) को वैध करने के मामले से जुड़े होने की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि जाजोदिया जियोडेसिक लिमिटेड (जीएल) के चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। जीएल ने जाजोदिया के जरिए 834.37 करोड़ रुपये के एफसीसीबी लंदन के सिटी बैंक के जरिए बनाए और इस पैसे को अपनी विदेशी शाखा होने के नाम पर मॉरीशस की जियोडेसिक होल्डिंग्स लिमिटेड और हांगकांग की जियोडेसिक तकनीकी सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों के खाते में स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाजोदिया पर जीएल के शेयरधारकों और विदेशी निवेशक के साथ धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed