फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   End of October month with full moon, will also be seen in many countries including Africa, America and Europe

अक्तूबर महीने का समापन भी फुल मून से, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों में आएगा नजर

Tue, 27 Oct 2020 03:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Oct 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
End of October month with full moon, will also be seen in many countries including Africa, America and Europe
31 अक्तूबर, शनिवार को दूसरी बार पूर्ण चंद्रमा नजर आएगा - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल के अक्तूबर महीने का समापन भी फुल मून से हो रहा है। 31 अक्तूबर, शनिवार को दूसरी बार पूर्ण चंद्रमा नजर आएगा और यह ब्ल्यू मून कहलाएगा। आमतौर पर हर महीने एक पूर्ण चंद्र और एक नया चंद्र होते हैं। हालांकि कुछ खास अवसरों पर ही एक ही महीने के अंदर दो पूर्ण चंद्र नजर आते हैं। इस महीने की शुरुआत यानी एक अक्तूबर को पूर्ण चंद्र नजर आया था।

विज्ञापन


मुंबई स्थित नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने बताया कि जब एक ही महीने में दो पूर्ण चंद्र पड़ते हैं तो दूसरे पूर्ण चंद्र को ब्ल्यू मून कहते हैं। ब्ल्यू मून नाम का प्रचलन 1946 से शुरू हुआ। इस बार का ब्ल्यू मून अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। साथ ही ब्ल्यू मून की रात चंद्रमा आकार में 14 फीसदी बड़ा नजर आएगा और इसकी चमक भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी।
विज्ञापन



परांजपे ने कहा कि ब्ल्यू मून में थोड़ी गणितीय गणना भी शामिल है। एक चंद्र महीने की अवधि 29.531 दिन या 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड होती है। इसलिए एक महीने में दो पूर्ण चंद्र होने के लिए, पहले पूर्ण चंद्र को महीने की पहली या दूसरी तारीख को पड़ना पड़ता है। यह अतिरिक्त समय महीनों में संग्रह होता रहता है। करीब 30 महीने के बाद वर्ष में एक अतिरिक्त पूर्ण चंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में पूर्ण चंद्र होने की संभावना नहीं है क्योंकि आमतौर पर फरवरी में 28 दिन और लीप वर्ष में 29 दिन होते हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने में पिछला ब्ल्यू मून 30 जून 2007 में पड़ा था और एक ही महीने में अगला ब्ल्यू मून 30 सितंबर 2050 को पड़ेगा। वर्ष 2018 में दो ब्ल्यू मून पड़े थे। पहला 31 जनवरी को दूसरा 31 मार्च को क्योंकि फरवरी में 28 दिन ही थे। अगला ब्ल्यू मून 31 अगस्त 2023 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed