फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   employment of 4700 dabbawalas of Mumbai is finished due to corona virus

व्यवसाय चौपट : कोरोना ने छीना मुंबई के 4700 डिब्बावालों का रोजगार

Fri, 16 Apr 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 02:30 AM IST
सार

  • राज्य सरकार से मांगी आर्थिक मदद
  • कुल 5000 डिब्बावालों में से 500 लोग ही इस व्यवसाय में रह गए।

विज्ञापन
employment of 4700 dabbawalas of Mumbai is finished due to corona virus
मुंबई डिब्बावाले... - फोटो : twitter

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना ने बीते साल की याद ताजा कर दी है। मुंबई के दफ्तरों में खाने की टिफिन पहुंचाने वाले डिब्बावालों पर कोरोना संक्रमण का कहर टूट पड़ा है। करीब 4700 डिब्बावालों का व्यवसाय चौपट हो चुका है और उनका रोजगार छिन चुका है। मैनेजमेंट गुरु कहे जाने वाले डिब्बावालों ने अब संकट से उबरने के लिए राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मुंबई के डिब्बावालों के नेता विष्णु कालडोके का कहना है कि मुंबई में 5000 डिब्बावाले हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन में डिब्बावालों का व्यवसाय चौपट हो गया। कुल 5000 डिब्बावालों में से 500 लोग ही इस व्यवसाय में रह गए।
विज्ञापन


इस साल जनवरी के बाद कोरोना संक्रमण कम होने के बाद उम्मीद थी कि डिब्बावालों का व्यवसाय फिर से शुरू हो सकेगा। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने से अब 200 से 250 डिब्बावालों ही शेष बचे हैं। ऐसे में राज्य सरकार से हमारी मांग है कि बदहाल डिब्बावालों की आर्थिक मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed